Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में विदेशी पूंजीनिवेश को आकर्षित करने को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे में

Posted on 14 February 2015 by admin

उ0प्र0 में विदेशी पूंजीनिवेश को आकर्षित करने को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे में प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रूपये यात्रा के नाम पर बर्बाद कर दिये गये और एक रूपये का विदेशी पूंजीनिवेश उ0प्र0 में आज तक नहीं हो पाया है। राज्य सरकार बजट सत्र के पहले ‘श्वेतपत्र’ जारी करके यह सार्वजनिक करे कि विदेशी दौरे पर कुल कितना खर्च हुआ और कुल कितना पूंजीनिवेश हुआ है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि विदेशी पूंजी निवेश के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर भरपूर पूंजीनिवेश की मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाएं सिर्फ थोथी साबित हुई हैं और विदेशी दौरे के नाम पर करोड़ों रूपया बहाया गया है। सच्चाई तो यह है कि इन विदेशी दौरों में मात्र एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर हुए हैं एक पैसा भी पूंजीनिवेश धरातल पर नहीं आ सका है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा बुन्देलखण्ड को इजराइल बनाने की घोषणा की गयी थी। सत्ता में आने के बाद तीन वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक बुन्देलखण्ड में विकास के नाम पर एक पैसा भी नहीं खर्च किया गया है और अब फिर से बुन्देलखण्ड के विकास के सपने पुनः दिखाये जा रहे हैं जो बुन्देलखण्ड की जनता के साथ विश्वासघात है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कंाग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने बुन्देलखण्ड के लिए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार से लगभग 7 हजार करोड़ रूपये का विशेष पैकेज दिलाया था। उस पैकेज का धन कहां-कहां खर्च किया गया और बुन्देलखण्ड की जनता को किस तरह का लाभ मिला, राज्य सरकार को इसे भी सार्वजनिक करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in