Categorized | लखनऊ.

लोक निर्माण मंत्री ने 23 करोड़ की लागत से बनी सड़कों का किया लोकार्पण 47 करोड़ की लागत की नयी सड़को का भी किया शिलान्यास

Posted on 12 February 2015 by admin

10 फरवरी, 2015 को उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, जल संसाधन, परती भूमि , सहायता पुनर्वास, राजस्व तथा लोक सेवा प्रबन्धन विभाग मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में जनसभा को सम्बोधित किया और 23 करोड़ रुपये की लागत की सड़को का लोकार्पण तथा 47 करोड़ रुपये की सड़को का  शिलान्यास किया और साथ ही 1 करोड 75 लाख रुपये की जिला पंचायत सदस्यों की सड़को का भी शिलान्यास किया। श्री यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए पचपेड़ी घाट एवं धौरहरा में शारदा नदी पर बनने वाले पुल की घोषणा की जो लगभग 5.17 कि0मी0 लम्बा तथा जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपये है। उक्त कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य, राजीव गुप्ता भी मौजूद थे।
उक्त कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद रवि वर्मा, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष आनन्द भदौरिया, विधायक विनय तिवारी, रामशरण, कृष्ण गोपाल पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री आर0ए0उस्मानी एवं जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in