Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रान्तीय पदाधिकारियों की प्रथम बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Posted on 12 February 2015 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रान्तीय पदाधिकारियों की प्रथम बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद मौजूद रहे।
बैठक के उपरान्त मौजूद पत्रकार साथियों से बात करते हुए अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में अविलम्ब जाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने तथा 12मार्च को होने वाले रेल रोको तथा चक्का जाम कार्यक्रम की रणनीति तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। श्री मिस्त्री ने मोदी को जुमलाबाज प्रधानमंत्री बताया और कहा कि अब बजट आने दीजिए, किस तरह मंहगाई बढ़ती है। उन्होने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है और पूंजीपतियों के हितों में काम कर रही है जिन पूंजीपतियों ने इन पर पैसा लगाया था अब इन पर वापसी का दबाव बना रहे हैं और भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और यूरिया के बढ़े हुए दाम जैसे जनविरोधी निर्णयों को सरकार से करवा रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों का जितना लाभ उपभोक्ता को मिलना चाहिए आज नहीं मिल रहा है केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के काम का बंटवारा घोषित कर दिया गया है। डाॅ0 खत्री ने बैठक में उन तमाम बिन्दुओं को रेखांकित किया जिन पर प्रदेश कंाग्रेस द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलन चलाना है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 की जनता के लिए मोदी, मुलायम और मायावती तीनों हानिकारक तथा जनविरोधी साबित हुए हैं। अब वक्त आ गया है जब हमें केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी और चुनाव की घेाषणाओं पर अमल न करने, किसान विरोधी अध्यादेश लाने आदि सवालों पर मजबूती से संघर्ष करना है। उन्होने कहा कि प्रदेश की सरकार में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गयी है। हत्या, लूट एवं बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की साख पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। चारों तरफ लूट का राज चल रहा है। जिन मुद्दों को विशेष रूप से इस आन्दोलन में उठाया जायेगा उसके बिन्दु संलग्न हैं।
बैठक में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री जुबेर खान, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान सहित प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in