Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान को गति देते हुए

Posted on 11 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान को गति देते हुए सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाते हुए बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का काम किया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कल 11 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश की सभी ग्राम इकाईयों पर पहंुचकर समाज के सभी जाति वर्ग के लोगों को पार्टी से जोडने का काम करेंगे। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कल प्रदेश भर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ता अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 8 फरवरी से प्रदेश में चल रहे सदस्यता के तीसरे चरण के अभियान को काफी सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया अभियान के चैथे दिन कल 11 फरवरी को पं0 दीन दयाल जी की पुण्यतिथि पर सभी बूथ प्रवासी अपने-अपने बूथों पर रहेगे और सदस्यता अभियान को गति देंगे। पार्टी कार्यकर्ता पं0 दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक ग्राम ईकाई व बूथ पर पहंुचकर पार्टी के लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता अभियान चलाकर पं0 दीनदयाल जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in