Categorized | लखनऊ.

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी की अध्यक्षता में दोपहर 12ः00 बजे बैठक हुयी, जिसमें प्रदेश द्वारा कल दिनांक 11-2-2015 को प॰ दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर आये कार्यक्रम पर चर्चा हुयी।

Posted on 11 February 2015 by admin

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी की अध्यक्षता में दोपहर 12ः00 बजे बैठक हुयी, जिसमें प्रदेश द्वारा कल दिनांक 11-2-2015 को प॰ दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर आये कार्यक्रम पर चर्चा हुयी। तय किया गया कि कल भा.ज.पा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एंव सभी प्रकोष्ठों और मोर्चो के पदाधिकारिओं को अपने-अपने बूथ पर रहकर सदस्यता करानी है यही उस महान आत्मा को सच्ची श्रद्वान्जलि होगी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश में होने वाले 2017 के विधानसभा में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है। साथ ही प्रदेश द्वारा सदस्यता हेतु 15 विस्तारक नियुक्त कराने पर विचार हुआ। यह विस्तारक छूटे हुये बूथो पर दिनांक 16-2-2015 में सदस्यता कराने में मदद करेंगे। आगामी 15 फरवरी को होने वाले राष्ट्र रक्षा संगम कार्यक्रम पर चर्चा हुयी तथा सभी को पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा गया चूँकि पूज्य सरसंघ चालक जी का कार्यक्रम है यह महानगर का सौभाग्य है कि हमे उनका मार्गदर्शन प्राप्त होने वाला है। इसीलिये कार्यक्रम में सबको पूरी ताकत से रहना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री भूपेन्द्र त्रिपाठी जी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री सुनील बजाज, चिन्ता ंिसह चन्देल, अनीता गुप्ता, रघुराज सरन गुप्ता, उपेन्द्र पासवान, दीपक सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, रवि प्रकाश ंिसह, रचित पाठक, सूरज मिश्रा, आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in