Categorized | लखनऊ.

मिस दुनिया 2015, महिलाओं को सशक्त बनाने वाली प्रतियोगिता!

Posted on 11 February 2015 by admin

मिस दुनिया एक वैश्विक सौंदर्य प्रतिस्पर्धा है, जिसका आयोजन पहली बार दिसंबर 2015 में दुनिया में मनोरंजन की राजधानी लास वेगास, नेवाडा, यूएसए में किया जायेगा। यह पीजेंट भविष्यवादी है और इसके माध्यम से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। मिस दुनिया ब्यूटी पेजेंट 2015, मिस दुनिया काॅर्प एन्टरप्राइज इंक की प्रस्तुति है। ‘दुनिया‘ एक ऐसा शब्द है, जिसका उपयोग 130 विभिन्न भाषाओं में ‘समूची पृथ्वी और यहां पर हर चीज‘ के संबंध में किया जाता है।

इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से दुनिया भर में सभी महिलाओं के लिये एक ऐसे मंच की पेशकश की जायेगी, जो वाकई में उन्हें सशक्त बनाता है। मिस दुनिया पेजेंट टीम द्वारा निजी तौर पर दुनिया भर में 13 से अधिक देशों का दौरा किया जायेगा और 19 से अधिक शहरों में प्रतिभागियों का आॅडिशन लिया जायेगा। पीजेंट का फोकस सिर्फ बाहरी खूबसूरती पर नहीं होगा, बल्कि इसके द्वारा समग्र व्यक्तित्व, नेतृत्व और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये समर्थन पर भी ध्यान दिया जायेगा।

इस प्रतिस्पर्धा में महिलाओं द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जायेगा। ये उपलब्धियां शिक्षा, बुद्धिमानी, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, मानवीयता के प्रति प्रतिबद्धता और दुनिया भर में शांति की इच्छा पर केन्द्रित होंगी। मिस दुनिया टीम का मानना है कि असली खूबसूरती का प्रतीक यही है।

मिस दुनिया 2015 के लिये पंजीकरण निःशुल्क है और दुनिया के किसी भी कोने से किया जा सकता है। राउंड 1 के लिये आवेदन करने हेतु प्रतिभागी ीजजचरूध्ध्उपेेकनदपलंण्नेध्ंचचसलण्चीच पर लाॅग आॅन कर सकते हैं।

मिस दुनिया टीम को भारत एवं दुनिया भर से प्रतिभागिता की उम्मीद है। राउंड 1 से प्रतिभागियों का चुनाव किया जायेगा और उन्हें राउंड 2 में लाइव आॅडिशन के लिये बुलाया जायेगा। लाइव आॅडिशन्स मुंबई, चंडीगढ़ और बेंगलुरू में 4 अप्रैल से 18 अप्रैल 2015 के बीच आयोजित होंगे। विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिये प्रतिभागी ीजजचरूध्ध्उपेेकनदपलंण्नेध्मअमदजेण्चीचरुअमतजपबंसज्ंइ2 पर लाॅग आॅन कर सकते हैं।

पंजीकरण की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2015 है।
दिसंबर 2015 में मिस दुनिया ब्यूटी पेजेंट में दुनिया भर के 100 से अधिक सुंदरियों के बीच पहली ‘मिस दुनिया‘ का ताज जीतने के लिये मुकाबला होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in