Categorized | लखनऊ.

Posted on 11 February 2015 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक कल दिनांक 11फरवरी,2015 को प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय नेहरूभवन, 10 माल एवेन्यू लखनऊ में आहूत की गयी है। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री जी, सांसद एवं प्रदेश सहप्रभारी-राष्ट्रीय सचिवगण भी मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के इंचार्ज प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि बैठक में प्रदेश कंाग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों( कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठनमंत्री एवं सचिव) के साथ ही कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान मौजूद रहेंगे।
श्री मदान ने बताया कि बैठक में कंाग्रेस पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करने, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहित के मुद्दों पर विफलताओं के विरोध में आगामी 12 मार्च को रेल एवं सड़क मार्ग को जाम किये जाने के सम्बन्ध में भी प्रदेश पदाधिकारियों को जिले/मंडलवार जिम्मेदारी सौंपे जाने की रणनीति आदि विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in