Categorized | आगरा

भीमनगरी आयोजन की तैयारियां समय से पूर्ण करायें-डीएम

Posted on 11 February 2015 by admin

जिलाधिकारी पंकज कुमार ने आज कलक्ट्रेट सभागार में भीमनगरी समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य होने हैं उनका एस्टीमेट अभी से तैयार कर लें जिससे कि समय से कार्य पूर्ण कराये जा सकें।
उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिये कि वह अपने स्तर से इस कार्यक्रम में होने वाले कार्यों पर निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों से एस्टीमेट तैयार करा लें जिससे कि अभी समय बहुत है और अभी से तैयारियों शुरू करा दें ताकि निर्धारित तिथि से पूर्व कार्यों को पूर्ण करा लिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आयोजन के दौरान निकलने वाली झांकियों की ऊॅंचाई, बनने वाले स्वागत द्वारों से कम होनी चाहिए जिससे कि झांकियों के निकलने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व वर्षों की भांति झांकियों के विवरण हेतु निर्धारित प्रोफार्मा भी लागू कराना सुनिश्चित करें।
नगरायुक्त इन्द्रविक्रम सिंह ने बताया कि साफ सफाई का कार्य इस बार बहुत अच्छे ढं़ग से कराया जायेगा। बैठक में भीमनगरी आयोजन समिति के संरक्षक देवी प्रसाद आजाद तथा अध्यक्ष एडवोकेट करतार सिंह भारती ने अवगत कराया कि इस बार भीमनगरी समारोह जीआईसी ग्राउण्ड पर 15, 16, 17 अप्रैल, 2015 को आयोजन किया जायेगा, जिसके अंतर्गत पंचकुइयां, पंचकुइयां चैराहा बाजार, कल्याणपुर, तहसील रोड, नगला गंगाराम, जगजीवन नगर, अशोक नगर, नगला मोहन तथा राजनगर क्षेत्र सम्मिलित हैं जिनमें विकास कार्य कराए जाने हैं। समिति द्वारा इन क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एन0के0 पालीवाल, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) अतुल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर ए0दिनेश, संयुक्त मजिस्ट्रेट आर0उमा माहेश्वरी, समस्त एसीएम सहित विकास कार्यों से संबंधित समस्त अधिकारी, आयोजन समिति के महामंत्री भरत सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in