Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के फैसले को

Posted on 10 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के फैसले को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि आखिर किन उपलब्धियों का बखान करेंगे सपाई ? पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में लैपटाप योजना, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की उजप के मूल्य निर्धारण, बिजली-सड़क, पानी जैस तमाम मुद्दो पर जनता से किये गये वायदो को अखिलेश सरकार ने पूरा नहीं किया हैं।
श्री पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार ने सूचना विभाग जैसे सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करते हुए पूरे महकमे को सपाई ‘रंग’ दिया। परिणाम यह रहा कि सरकारी अधिकारी भी सपाई रंग में रंग कर सरकारी पैसे से अखिलेश सरकार की तथाकथित उपलब्धियों के नाम पर सपा का गुणगान करने में जुट गये।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का गाथा झूठ का पुलिंदा है। वास्तव में अखिलेश सरकार ने जनता के साथ वायदा खिलाफी करते हुए अपने घोषणापत्र में किये गये किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। उन्होनंे अखिलेश सरकार को समाजवादी पार्टी की बहुप्रचारित और महात्वाकांक्षी योजनाओं लैपटांप योजना, कन्या विद्याधन योजना, हमारी बेटी-उनका कल और पढ़े बेटी-बढ़े बेटी जेसी कई अन्य योजनाओं पर कठघरे में खड़ा किया।
श्री पाठक ने कहा अखिलेश सरकार ने अपनी बहुप्रचारित लैपटाप योजना को ही बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में वायदा किया था कि इण्टर पास छात्रों को लैपटाप मिलेगा और हाईस्कूल पास को टैबलेट। लेकिन अखिलेश सरकार अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाई। सत्ता में आने के बाद अखिलेश सरकार ने लैपटाप बांटने पर जितना धन खर्च किया उससे कहीं अधिक धन वितरण समारोह एवं प्रचार-प्रसार पर खर्च किया। बाद में योजना को ही बंद कर दिया। टैबलेट बांटने की तो शुरूआत ही नहीं हो पाई।
श्री पाठक ने अखिलेश सरकार की एक अन्य योजना पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ‘हमारी बेटी-उसका कल’ के नारे के साथ योजना शुरू की। लेकिन उसका लाभ सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को ही मिला। यही नहीं पढ़े बेटी बढ़े बेटी और कन्या विद्याधन जैसी कई अन्य योजनाएं भी जनता के सामने है। फिर भी अखिलेश सरकार उपलब्धियों के बखान में जुटी है।
श्री पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार अपनी उपलब्धियों के बखान में जुटने के बजाय जो धन जनहित में खर्च न हो पाने के कारण सरकारी खजाने में जमा है यदि उस धन को खर्च कर योजनाओं को गति देने का काम करती तो राज्य की जनता के हित में रहता। लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार की लचर कार्यशैली के कारण विकास के लिये अवांटित धन ही खर्चे नहीं हो पा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी हैं। अखिलेश सरकारकी उपलब्धियों का लाभ यदि किसी को मिला है तो वे है राज्य में सक्रिय गुण्डा अपराधी और असामजिक तत्व है। अखिलेश सरकार की लचर कार्यशैली का ही परिणाम रहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, महिलाओं पर अत्याचार-दुराचार की घटनाएं तो बेतहाशा बढ़ी है। राज्य में होने वालों दंगो की घटनाओं ने तो अपना कीर्तिमान ही स्थापित कर लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in