डीएम ने की नगरीय समाधान दिवस का निरीक्षण अनुपस्थित रहने पर पुलिस तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों का स्पष्टीकरण

Posted on 10 February 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आज नगरीय समाधान दिवस पर नगर पंचायत कादीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पुलिस विभाग कादीपुर तथा विद्युत विभाग के अभियन्ता अनुपस्थित रहें, जिनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिलाधिकारी ने नगरीय समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि वे नगरीय समाधान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिससे अधिक से अधिक लोग सुविधाओं का लाभ उठा सके। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर नगरीय समाधान दिवस पर सुनी जाने वाली समस्याओं के बारे में बैनर लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय तथा जो अधिकारी समस्या का निस्तारण करें उनके नाम व पदनाम भी आवेदन पत्र पर अंकित किये जाये। साथ ही साथ शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के लिए उनके हस्ताक्षर लिये जाय व मोबाइल नम्बर दर्ज किये जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in