Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री के गाॅव में थानाध्यक्ष ने की मोरंग लदे ओवरलोड ट्रको से अबैध वसूली।

Posted on 10 February 2015 by admin

सैफई (इटावा) सैफई में थाने के सामने ओवरलोड मोरंग लदे ट्रको से कार्यवाहक थानाध्यक्ष सैफई आसाराम ने जमकर बसूली की। रिश्वत ना देने कारण तीन ट्रको को थानाध्यक्ष ने एक घण्टे तक खड़ा किये रखा। वाद में सिफारिस आ जाने पर थानाध्यक्ष को मजबूरन ट्रको को छोड़ना पड़ा। जब तक पत्रकार पहुॅचे तब तक थानाध्यक्ष खिसक लिये।
पूरा मामला मुख्यमंत्री के गाॅव के थाने का है मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि सड़को पर ओवरलोड वाहन ना चलने दिये जाये उसके वाद भी पुलिस की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन धडल्ले से चल रहे है। आलम यह है कि इटावा से मैनपुरी रोड पर प्रतिदिन 200 से 300 ट्रक क्षमता से तीन गुनी बालू लादकर चलते है इस कारण एक महीने पूर्व बनी फोरलेन मार्ग भी जगह जगह धसक गया है। सैफई थाने के थानाध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव अवकाश पर होने के कारण थानाध्यक्ष का चार्ज थाने के एस0 आई आसाराम के पास है। घटना सुवह लगभग 8 बजे की है थाने का मुंशी व दो सिपाही ओवरलोड चलने वाले ट्रको को रूका रहे थे और उनसे उगाही कर रहे थे। एक ट्रक सैफई गाॅव जाने वाली रोड पर खड़ा था तो दो ट्रक थाने के गेट पर रूके थे। जिनमें दो ट्रक मैनपुरी के व एक ट्रक इटावा का था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष आसाराम द्वारा तीनो ट्रक चालको से पाॅच पाॅच हजार रूपये की माॅग की जा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय पत्रकारो को मिली तो मौके पर पहॅुचे लेकिन पत्रकारो को देखते ही थानाध्यक्ष भाग गया।
सैफई (इटावा) सैफई में इस तरह की अबैध वसूली का मामला दूसरी बार सामने आया है गोपनीय सूत्रो द्वारा जानकारी मिली है कि इस दरोगा के सेवानिवृत होने में सिर्फ तीन महीने शेष है। कानपुर देहात तवादले के लिये शासन से लेकर आई जी, डीआईजी तक यह दरोगा कई प्रार्थनापत्र दे चुका है लेकिन अभी तक इसका स्थानान्तरण नही किया गया। सूत्र बताते है कि दरोगा अनुसूचित जाति जाटव है और इसलिये अधिकारी इसका तबादला नही कर रहे है। इसलिये ट्रान्सफर कराने के लिये दरोगा ने यह अबैध वसूली की ताकि उसका तबादला कानपुर देहात के लिये हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in