Categorized | कानपुर

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर ने अपने ‘‘सदस्यता अभियान’’ को गति प्रदान करने हेतू प्रदेश द्वारा आये कार्यक्रम ‘‘बूथ चलो, ग्राम चलो’’ दिनांक 8,9,10,11 को लेकर सारा दिन तैयारी पर जोर दिया।

Posted on 09 February 2015 by admin

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर ने अपने ‘‘सदस्यता अभियान’’ को गति प्रदान करने हेतू प्रदेश द्वारा आये कार्यक्रम ‘‘बूथ चलो, ग्राम चलो’’ दिनांक 8,9,10,11 को लेकर सारा दिन तैयारी पर जोर दिया। सभी विधानसभा में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, बूथ प्रवासियों से सम्बन्ध स्थापित किया गया। कानपुर में कुल 2183 बूथ है, जिन पर 4 दिन लगातार भा.ज.पा के कार्यकर्ता कार्य करेंगे। चूँकि प्रदेश ने अपने 1.50 करोड़ के लक्ष्य को अब 2 करोड कर दिया है। इस नाते जिलो की जिम्मेदारी एंव जवाब देही बढ़ गयी है। इन चारो दिनों में रोज सांय पार्टी कार्यालय पर बूथों का हिसाब किताब देना अनिवार्य होगा।
चूंकि प्रदेश भी पल-पल की जानकारी चाह रहा है। प्रदेश नेतृत्व भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता अभियान सें 2017 के चुनाव में अपनी जीत का रास्ता बनाना चाहती है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री सुरेन्द्र मैथानी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, सुनील बजाज, चिन्ता ंिसह चन्देल, रघुराज सरन गुप्ता, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, उपेन्द्र पाठक, दीपक ंिसह, आनन्द शर्मा, रवि प्रकाश ंिसह, अभिज्ञा सिंह, आदि लोग रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in