Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का अनावरण 8 फरवरी को

Posted on 09 February 2015 by admin

यूनाइटेड नेशन्स इन्फार्मेशन सेन्टर की निदेशिका सुश्री किरन मेहरा करपेलमन करेंगी सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो का अनावरण
सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सातवें अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2015) के फेस्टिवल लोगो एवं फेस्टिवल पोस्टर का अनावरण 8 फरवरी, रविवार को सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में यूनाइटेड नेशन्स इन्फार्मेशन सेन्टर की निदेशिका सुश्री किरन मेहरा करपेलमन द्वारा किया जायेगा। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के फिल्म्स डिवीजन द्वारा किशोर एवं युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण व जीवन मूल्यों की शिक्षा देने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का आयोजन विगत छः वर्षों से लगातार किया जा रहा है एवं इसी कड़ी में सी.एम.एस. द्वारा लगातार सातवीं बार विश्व का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव 7 से 15 अप्रैल 2015 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
श्री शर्मा ने बताया कि इस नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में प्रदर्शन हेतु 80 देशों की 1020 बाल फिल्मों की प्रवष्टियाँ प्राप्त हो चुकी है जिनमें अफगानिस्तान, अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, बेल्जियम, बेलारूस, बोत्सवाना, बोस्निया, ब्राजील, बुल्गारिया, बुर्कीनाफासो, कनाडा, कम्बोडिया, चिली, चीन, कोलम्बिया, क्रोएशिया, क्यूबा,  चेक-रिपब्लिक, डेनमार्क, इक्वाडोर, इजिप्ट, फिनलैण्ड,  फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हांगकांग, हंगरी, इण्डोनेशिया, ईरान, ईराक, आयरलैण्ड, इजरायल, इटली, जापान, कजाकिस्तान, कोरिया, कोसोवो, लाओ पीडीआर, लेबनान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मैक्सिको, मोरक्को, नेपाल, नीदरलैण्ड, न्यूजीलैण्ड, नार्वे, पाकिस्तान, फिलिस्तीन, पैराग्वे, पेरू, फिलीपीन्स, पोलैण्ड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, सर्बिया, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्पेन, श्रीलंका, स्वीडन, स्विटजरलैण्ड, सीरिया, ताईवान, थाईलैण्ड, टर्की, यूक्रेन, यू.ए.ई., यू.के., यू.एस.ए., उजबेकिस्तान, वेनेजुएला एवं भारत शामिल हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि इस बाल फिल्मोत्सव में प्रतिदिन दो शो आयोजित किये जायेंगे जिनमें देश-दुनिया की चुनिन्दा बाल फिल्में पूर्णतया निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगीं। इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को 10 लाख रूपये के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. द्वारा पिछले 6 वर्षों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव अत्यन्त ही सफल रहा है। छात्रों व युवा पीढ़ी को स्वस्थ मनोरंजन के साथ जीवन मूल्यों व चरित्र निर्माण की शिक्षा दे रहे इस आयोजन की लोकप्रियता का यह आलम रहा कि प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख से अधिक बच्चे इस अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्मों को देखने के लिए आते हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि आॅडियो-विजुअल माध्यम बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा देने का बड़ा ही सीधा व सरल तरीका है एवं बच्चों के मन-मस्तिष्क पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. ने हिंसा व अश्लीलता से भरपूर गंदी फिल्मों के स्थान पर अच्छी फिल्में निःशुल्क दिखाने का साहसिक बीड़ा उठाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in