Categorized | लखनऊ.

प्रेस विज्ञप्ति - हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एवं हेल्प यू जलोटा अकादमी आॅफ स्प्रिचुअल म्यूजिक की प्रस्तुति ”हेल्प यू संजीवनी हनुमान भजन संध्या” कार्यक्रम दिनांक 07.02.2015 का विस्तृत विवरण

Posted on 09 February 2015 by admin

प्रेस विज्ञप्ति - हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एवं हेल्प यू जलोटा अकादमी आॅफ स्प्रिचुअल म्यूजिक की प्रस्तुति ”हेल्प यू संजीवनी हनुमान  भजन संध्या” कार्यक्रम दिनांक 07.02.2015 का विस्तृत विवरण

हैल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिनांक 07.02.2015 को हनुमान मन्दिर, हनुमान सेतु, लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने ”हेल्प यू संजीवनी हनुमान भजन संध्या” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हेल्प यू जलोटा अकादमी आॅफ स्प्रिचुअल म्यूजिक की तरफ से प्रत्येक शनिवार को प्रस्तुत किया जाता है।

”हेल्प यू संजीवनी हनुमान भजन संध्या” में भजन सम्राट पद्मश्री श्री अनूप जलोटा जी के अनुयायी गायक मिथिलेश लखनवी, अल्का निवेदन, अमर कुमार, अंजलि श्रीवास्तव, अनूप केसवानी, कामिनी सिंह, किशोर चतुर्वेदी, कुलतार सिंह, ओंकार श्ंाखधर, प्रदीप अली, वन्दना गुप्ता, जयकिशन, शिव प्रिया पाण्डेय, प्रीतीलाल, गौतम निशा सिंह, ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मिथिलेश लखनवी-.नाम हरि का जप ले बन्दे फिर पीछे पछताएगा, अल्का निवेदन-मन बसिया दो कान्हा, अंजलि श्रीवास्तव- प्रभूजी तुम चन्दन हम पानी, मै तो प्रेम दीवानी मेरा दर्द न जाने कोई, अनूप केसवानी- मन के तम्बूरे में साॅंसो के तार बोले जय सिया राम-राम, कामिनी सिंह हे दुख भंजन मारूति नंदन सुन लो मेरी पुकार, किशोर चतुर्वेदी-मन लागो मेरे यार फकीरो में, कुलतार सिंह- मेरा कोई न सहारा बिन तेरे गुरू सॅंवरिया मोरे, ओकार शंखधर-जहाॅं-जहाॅं प्रभू का स्थल हो, प्रदीप अली-तुम करूणा के सागर हो प्रभू, वन्दना गुप्ता- हम तो अपने राम जी का भगीरथ दूसर कोई आशा न करबे, जयकिशन- मेरे मन मे राम जन मे राम रोम-रोम में राम, शिव प्रिया पाण्डेय- प्रथम केसर भोले नाथ दर-दर महादेव सुखधाम, प्रीतीलाल- रधुबर तुम तो मेरी लाज, गौतम निशा सिंह- वो काला एक बांसुरी वाला, उपस्थित सभी ने हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के भजन संध्या आयोजन की बडी सराहना की और कई उपस्थित भक्तगणों ने अगले शनिवार को होने वाली भजन संध्या में स्वयं अपने गायन के लिए भी पेशकश की।

हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउन्डर ट्रस्टी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल ने आए हुए सभी भक्तगणेा का आभार व्यक्त किया एवं सभी से समाज की प्रगति के लिए सुझाव भी माॅंगे एवं बताया कि हेल्प यू जलोटा अकादमी आॅफ स्प्रिचुअल म्यूजिक की तरफ से हर शनिवार सांय 4 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या का अयोजन किया जायेगा। श्री अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये श्री दिवाकर त्रिपाठी का विशेष योगदान बताया एवं सभी से हेल्प यू बाल गोपाल शिक्षा योजना में सहयोग की अपील भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in