Categorized | आगरा

रासायनिक आपदा से बचाव के उपाय करें-डीएम

Posted on 06 February 2015 by admin

रासायनिक हमलों से बचने के लिए एनडीआरएफ द्वारा आयोजित कोर्डिनेशन काॅन्फ्रेंस में  जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि रासायनिक/कैमीकल आपदा से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए जिला आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत सिविल डिफेन्स, नगर निगम, टोरन्ट, परिवहन, अग्निशमन, उद्योग, चिकित्सा, पुलिस, एयरफोर्स, आर्मी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व से कार्य योजना बनालें जिससे कि ऐसी स्थिति आने पर क्या-क्या करना है, ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।
बैठक में एनडीआरएफ के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी एन0के0 पालीवाल, अपर जिलाधिकारी,राजकुमार, हरनाम सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर ए0 दिनेश, एसपी सिटी समीर सौरभ, एयरफोर्स तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी संघो के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। ————-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in