सूफी मोहब्बत अली शाह की मजार पर डी0एम0 ने चादर चढ़ाई

Posted on 06 February 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपद के गोशाईगंज कस्बा स्थित सामप्रदायिक एकता के प्रतीक प्रसिद्ध सूफी मोहब्बत अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। उन्हांेने देश में सूफी संतो के योगदान तथा अध्यात्मिक विषय पर उपस्थित लोगों से विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना नसीमुद्दीन कादरी ने डी0एम0 का स्वागत किया। इस मौके पर नातियां कव्वाली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सज्जादानशीन को आशवस्त किया कि उर्स मुबारक को शान्तिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर पर एस0डी0एम0 जयसिंहपुर नलिनीकान्त सिंह, मो0 निजामुद्दीन कादरी, राम विशाल तिवारी, आसिफ जिलानी, सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in