Categorized | लखनऊ.

विधान सभा निर्वाचन के दिन मतदान करने वाले कार्मिकों को सवेतन अवकाश

Posted on 06 February 2015 by admin

दिल्ली से सटे उ0प्र0 के जिलों में कार्यरत दिल्ली के बोनाफाइड मतदाताओं को मिलेगा सवेतन अवकाश
उत्तर प्रदेश शासन ने दिल्ली राज्य में हो रहे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2015 के लिए कल 7 फरवरी को मतदान के दिन दिल्ली की सीमा से सटे प्रदेश के जिलों में कार्यरत ऐसे सभी कर्मचारियों एवं दैनिक श्रमिकों को, जो दिल्ली राज्य के बोनाफाईड मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये एक दिन का सवैतनिक अवकाश मंजूर किये जाने का आदेश दिया है।
प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन, सुश्री अर्चना अग्रवाल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप यह आदेश गाजियाबाद, बागपत एवं गौतमबुद्ध नगर के जिला निर्वाचन अधिकारियों/जिलाधिकारियों को विशेष रूप से दिया गया है। साथ ही यह आदेश प्रदेश के अन्य समस्त जिलाधिकारियों एवं मण्डलायुक्तों को भी इस आशय से दिये गये हैं कि यदि भविष्य में उनके क्षेत्रों में सामान्य/उप निर्वाचन होते हैं तो इस प्रकार के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in