Categorized | लखनऊ.

Posted on 05 February 2015 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया केार टीम की एक बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला और  ब्लाक स्तर पर संगठन बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किये गये।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया को पूरी तरह मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी तथा 18 मण्डलों में 18 लोगों को प्रभारी बनाया गया। मण्डलवार सौंपी गयी सूची संलग्न है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी ने संगठन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
पूर्व एम0एल0सी0 श्री राजेश पति त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कंाग्रेस जनों को सोशल मीडिया के प्रयोग पर बल देना चाहिए।
बैठक में उ0प्र0 कंाग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी श्री शिव पाण्डेय, कोणार्क दीक्षित, परवीन खान, यासिर काजमी, विवेक नरायन मिश्र, सुश्री साबरा खातून, संजय सिंह, नीरज तिवारी, गौरव कपूर, अभिषेक अर्जुन सिंह, अयाज खान अच्छू, शैलेन्द्र तिवारी बबलू, उत्कर्ष भट्ट आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in