Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश एवं राजधानी की कानून व्यवस्था को केवल ट्रान्सफर-पोस्टिंग करके ही चलाने में विश्वास रखती है।

Posted on 05 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश एवं राजधानी की कानून व्यवस्था को केवल ट्रान्सफर-पोस्टिंग करके ही चलाने में विश्वास रखती है। जिसका प्रभाव यह है कि न केवल प्रदेश में बल्कि राजधानी में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती चली जा रही हैं और कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त हो चुका है। जिसका ताजा उदाहरण लगातार दो-तीन दिनेां से लाशों के सिलसिलेवार मिलने, बलात्कार एवं डकैती की घटनाएं हैं।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज तर्रार अधिकारियों की तैनाती न करके केवल उन लोगों को तैनात किया जा रहा है जो सत्ता के निकट हैं। ऐसे अधिकारियों की समस्त ऊर्जा राजधानी में बने रहने में व्यय हो जाती है तथा राजधानी में लगातार आपराधिक गतिविधियां पिछले दो माह से बढ़ती चली जा रही हैं। पूरी राजधानी एवं प्रदेश की जनता दहशत के साये में जीवन व्यतीत करने केा मजबूर है।
डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि अभी सप्ताह भर में ही राजधानी के वृन्दावन कालोनी में अधिवक्ता निखिलेन्द्र गुप्ता की बम से मारकर हत्या से आरम्भ होकर गुड्म्बा थाने में महिला को जिंदा जलाने की घटना, आशियाना में महिला सर्राफ की गोली मारकर हत्या, इंटौजा में किसान को वहां के चैकी प्रभारी द्वारा निर्मम पिटाई करना, कैसरबाग में डकैती की घटना, मोहनलागंज में किसान की निर्मम हत्या तथा वृन्दावन कालोनी में एक उन्नीस वर्षीय लाॅ की छात्रा को निर्मम रूप से काटकर पूरे शहीद पथ पर उसके मृतक शरीर को फैलाना आदि दर्जनों ऐसी जघन्य घटनाएं इस बात को तस्दीक करती हैं कि लखनऊ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और शासन-प्रशासन पंगु है।
प्रवक्ता ने कहा कि जब राजधानी में लोगों की सुरक्षा की ओर सरकार का कोई भी ध्यान नहीं है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में किस प्रकार की कानून व्यवस्था है इसके बारे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां की जनता किस तरह से अपराधियों के आतंक के साये में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार अपराधियों के आगे खुद को सरेण्डर कर चुकी है और प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है।
कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की कड़ी निन्दा करती है तथा मुख्यमंत्री से मांग करती है कि वह तत्काल अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से रोकने हेतु दोषी एवं भ्रष्ट अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए प्रदेश में पंगु कानून व्यवस्था से निजात दिलायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in