Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायक प्रो0 रीता जोशी के आह्नवान पर आज

Posted on 05 February 2015 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायक प्रो0 रीता जोशी के आह्नवान पर आज दिनांक 05 फरवरी 2015 को अपराह्नन 03ः30 बजे गांधी प्रतिमा, जी.पी.ओ. के निकट, हजरतगंज पर गौरी हत्याकांड के विरोध में धरना तथा श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया गया। प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अस्वस्थता के कारण उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती शबनम पाण्डे ने किया।
धरना तथा श्रद्वांजली सभा में मृतक गौरी की मां श्रीमती तृप्ता श्रीवास्तव सहित सैकड़ो महिलाओं एवं पुरूषांे व स्थानीय नागरिको ने हिस्सा लिया। जिसमें एक के बाद एक वक्ताओं ने गौरी हत्याकांड पर अपना रोष व्यक्त करते हुए एक बालिग छात्रा की नृशंस हत्या की निंदा की और कहा कि राजधानी में घटी इस घटना ने उत्तर प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा पर किये जा रहे दावों पर प्रश्न चिह्नन लगा दिया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बद से बदत्र होती जा रही है। छेड़खानी, बलात्कार तथा दर्दनाक हत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है और दोषी खुलेआम घूम रहे हंै।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की एक सदस्या श्रीमती चतुर्वेदी ने कल अपने बयान में खुद पीडि़ता को ही दोषी ठहरा दिया। उन्होने कहा कि लड़कियों को दोस्ती जांच परख कर करनी चाहिए। इस तरह का बेतुका तथा महिलाओं को शर्मसार करने वाला बयान देकर उन्होंने अपने पद एवं कर्तव्यों का मजाक उडाया है। इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान कतई स्वीकार नही किया जायेगा, ना ही ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज किया जायेगा क्योकि भारत के कानून में किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। आये दिन हो रही ऐसी नृशंस हत्याएं एवं घटनाओं ने लखनऊ की छात्राओं एवं महिलाओं के दिल में भय व्याप्त कर दिया है। पिछले साल रेशमा तेजाब कांड ने लखनऊ को दहला कर रख दिया था। परन्तु फिर भी लखनऊ जिले में लगातार बलात्कार तथा अन्य प्रकार के वारदात महिलाओं के साथ होते जा रहें हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन जरा भी सचेत एवं सजग नही हुआ है। उल्टा सत्ताधारी नेताओं तथा प्रशासन के बेतुके बयान ने पीडित को ही कटघरे में खड़ा करते हुए आरोपियों का हौसला बुलंद कर दिया है। इस तरह की घटनाएं महिला हेल्प लाइन तथा पुलिस प्रशासन के कार्यशैली की निरर्थकता को बयान करती हैं।
लोगो ने “गौरी के हत्यारो को गिरफ्तार करो, गौरी को न्याय दो”, “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “महिला अत्याचार बंद करो”, ”दोषियो को गिरफ्तार करो“, “न्याय नही तो सरकार नही”, “बेतुके बयान बंद करो” सहित सैकड़ो नारे लगाये।

सभा में हर्षित मेघलानी की हत्या का विषय भी उठाया गया और इस बात की नाराजगी जताई गई कि यदि परिवार द्वारा रिपोर्ट किये जाने के साथ ही पुलिस द्वारा जांच शुरू हो जाती तो सम्भवतः हर्षित मेघलानी की जान बचायी जा सकती थी। पुलिस की लापरवाही से एक और जान गयी। इस मामले में भी जल्द से जल्द अपराधियो को पकड़े जाने की भी मांग उठी।
धरना तथा श्रद्वांजली सभा के द्वारा सभी वक्ताओं ने अपना आक्रामक आक्रोश व्यक्त करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने, पीडि़त परिवार को मुआवजा देने तथा इस तरह की जघन्य घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।
श्रद्वांजली सभा में मुख्यरूप से गौरी की मां, पार्षद प्रदीप कन्नौजिया, पूर्व पार्षद रामस्वरूप वर्मा, पार्षद गिरीश मिश्रा, पार्षद अजीम सिद्दीकि, पार्षद ममता चैधरी, पार्षद मुकेश सिंह चैहान, पूर्व विधायक शशी शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर, राजेन्द्र शुक्ला, अरशद आज़मी, वीरेन्द्र मदान, शशीकांत तिवारी, नसीम खां, परवीन खां, दिलप्रीत सिंह, रमेश मिश्रा, नूतन बाजपेयी, प्रार्मिला अरोड़ा, शीला मिश्रा, महेश बाल्मिकि, हरीश पाण्डेय, पंकज तिवारी, पिन्टू शुक्ला, सम्पूर्णा नन्द मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, कैप्टन मक्कड़, शैलेन्द्र तिवारी, दुर्गाशंकर दूबे, श्याम नारायन तिवारी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अनन्ता तिवारी, अरविन्द कुमार यादव गुड्डू, शिशिर मिश्रा, संजय विद्रोही, आशा जयसवाल, बी. बी. सिंह, साबरा खातून, बब्लू तिवारी, सहित सैकड़ो महिलाएं व पुरूष मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in