Categorized | लखनऊ.

मुकदमें की निष्पक्ष जांच कराने की मांग एसपी से

Posted on 05 February 2015 by admin

कोतवाली नगर क्षेत्र के पलहीपुर गांव के ग्रामीणों ने ताजियादारों के ऊपर दर्ज मुकदमें की जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग एसपी से की हैै।
दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार अन्जुमन मोहम्मदिया का कर्बला गाटा संख्या 970 व 971 ग्राम पलहीपुर में कई सालों पुराना स्थित है, जिसमें चुनहा करौंदिया मुचखांई ग्राम हरिहरपुर ईशापुर चका पयागपट्टी के बलुआ ग्राम करौंदिया की ताजिया मोहर्रम व चेहल्लुम में दफन होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफिया अभिमन्यु सिंह, संतोष सोनी निवासी मेजरगंज, मनोज कुमार जायसवाल निवासी खैराबाद, अरविन्द कुमार शर्मा निवासी निरालानगर, साबिर अली उर्फ मुन्ना चका मजरे पयागपट्टी, गिरजा तिवारी निवासी करौंदिया, अब्दुल रसीद, इलियास निवासी पयागपट्टी चका आदि लोग मिल करके कर्बला की बाउण्ड्री गिराकर कब्जा करना चाहते हैं। उपरोक्त कारण से ताजियादारों को फर्जी मुकदमा कायम कराया गया है। ग्रामीणों ने ताजियादारों के ऊपर दर्ज मुकदमें की जांच स्वयं एवं उच्चाधिकारियों से कराने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत देने वालों में सै. आजम अली, सै. जिगर अली, जब्बार अली, मो. गफ्फार, नबाब अली, समीर, इरशाद हुसैन, शाहनवाज अहमद, नूर अली, रियासत हुसैन, अबुल हसन, सफीक आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in