Categorized | लखनऊ.

एस0डी0एस0एन पब्लिक स्कूल, छोटा भरवारा, गोमतीनगर लखनऊ में आज 20वीं जिला स्तरीय लखनऊ किक बाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई,

Posted on 03 February 2015 by admin

एस0डी0एस0एन पब्लिक स्कूल, छोटा भरवारा, गोमतीनगर लखनऊ में आज 20वीं जिला स्तरीय लखनऊ किक बाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के 07 विद्यालयों के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री जगजीवन प्रसाद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल से शरीर के साथ मस्तिष्क भी विकसित होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है और तभी कोई व्यक्ति जीवन में कुछ उल्लेखनीय कार्य करने में समर्थ होता है। संस्था के प्रबन्धक श्री कृष्ण मुरारी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल-कूद से परस्पर सौहार्द और सहयोग की भावना बढती है।
श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति की ओर से टीम के कोच   श्री सरवर खान को 20,000/-रूपये, स्वर्ण पदक विजेताओं को दो-दो हजार रूपये तथा रजत पदक विजेताओं को एक-एक हजार रूपये देने की घोषणा की गई। यह राशि उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जायेगी। प्रतियोगिता में वैष्णवी, विजय भारती, प्रियंवदा, तेजस्विनी साहू, हिना कौसर, अजीत यादव तथा सगुन दुबे को विजयी होने पर बधाई दी गयी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिये गये।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव एवं कोच सर्वश्री डा0 अताउर्रहमान व डिम्पी तिवारी, अर्चना शुक्ला, रीता यादव, जितेन्द्र कश्यप, राजेश वर्मा, उत्तम सिंह, सरवर खान, मो0 अयूब, राहुल वर्मा, जफर सिद्दीकी तथा विद्यालयों की प्राचार्या मीना गुप्ता, प्रियंका मिश्रा भी उपस्थित रहकर प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाती रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in