Categorized | लखनऊ.

महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले जघन्य अपराधों की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपदवार डाटाबेस तैयार होगाः प्रमुख सचिव गृह

Posted on 03 February 2015 by admin

प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले जघन्य अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सज़ा दिलाने हेतु ऐसे प्रकरणों मे निरूद्ध अभियुक्तों का जनपदवार विस्तृत डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिये गये है।
इस डाटाबेस मे घटना की तिथि, अभियोग पंजीकृत होने की तिथि एवं उसकी वर्तमान स्थिति, अभियुक्त का पूरा विवरण (नाम पता सहित), अभियुक्त के जमानत पर रिहा होने की तारीख अथवा उसकी अद्यतन स्थिति आदि का उल्लेख किया जायेगा। इसके लिये शासन द्वारा एक प्रारूप का भी निर्धारण किया गया है।
प्रमुख सचिव गृह श्री देबाशीष पण्डा ने उक्त जानकारी देते हुये आज यहा बताया कि इस सम्बन्ध मे पुलिस महानिदेशक अभियोजन को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। निर्देशों मे यह भी कहा गया है कि अभियुक्तों को धारा 376 एवं उप धाराओं मे मा0 उच्च न्यायालय से जमानत दिये जाने के प्रकरणों मे प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये।
प्रमुख सचिव गृह नंे बताया कि इस डाटाबेस की सूचना गृह विभाग एवं पुलिस महानिरीक्षक अपराध को भी भेजने के निर्देश दिये गये है ताकि पुलिस महानिदेशक एवं शासन स्तर पर इसकी नियमित रूप से समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in