Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उत्तर प्रदेश में एक करोंड से भी अधिक सदस्य बनने पर सदस्यता अभियान में लगे पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

Posted on 03 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उत्तर प्रदेश में एक करोंड से भी अधिक सदस्य बनने पर सदस्यता अभियान में लगे पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी । श्री माथुर ने कहा पार्टी के सदस्यता अभियान को प्रदेश टीम ने चुनौती के रूप में लेकर प्रदेश की सदस्यता अभियान को लेकर जो योजना बनाई उससे पूरे देश में उत्तर प्रदेश एक माॅडल के रूप में उभर कर सामने आया । आज पूरे देश में सदस्यता अभियान की सफलता के लिये उत्तर प्रदेश के माॅडल की चर्चा होती है। श्री माथुर आज स्थानीय गन्ना संस्थान के सभागार में प्रदेश में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं सदस्यता अभियान में जुडे पदाधिकारियों की बैंठक को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री माथुर ने प्रदेश में एक करोंड़ से अधिक सदस्य बनाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध ढ़ग से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा मिशन 2017 में हमारी कामयाबी के लिये प्रदेश में हम अपनी सदस्यता संख्या में जितनी अधिक बढोत्तरी करेंगे हमारी विजय की राह उतनी ही सरल हो जायेगी। श्री माथुर ने सदस्यता अभियान की गतिशीलता बढाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को अपने -अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के सभी वर्ग समुदाय के लोंगो को पार्टी से जोड़ने के काम पर लगना चाहिए। साथ ही जिन बूथों पर अभी तक पार्टी के सदस्य नहीं बन पाये है या जहां सदस्य संख्या कम है वहां पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रीत कर सदस्यता अभियान चलाना चाहिए।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी डाॅ0 दिनेश शर्मा ने प्रदेश के सदस्यता अभियान की अप्रत्याशित सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता के लिए निधार्रित लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध ढ़ग से प्रतिदिन सदस्यता का लक्ष्य तय करके सदस्यता अभियान को चलायें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता के मन में भाजपा को लेकर जबरर्दस्त उत्साह है लोग भाजपा से जुड़ना चाहते है। उत्तर प्रदेश में भी हम अधिकाधिक लोंगो को भाजपा का सदस्य बनाकर 2017 में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने का काम कर सकते है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सह-सदस्यता प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे एवं राष्ट्रीय मंत्री अरूण सिंह ने भी प्रदेश में सदस्यता अभियान की आशातीत सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि जिन बूथों पर अभी लक्ष्य के अनरूप सदस्यता नही हो पायी हैं वहां पर सदस्यता अभियान संघनता से चलाकर नये लोंगो को पार्टी से जोडने का काम करने पर बल दिया।
पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता के अनुरूप ही सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोंगो को पार्टी का सदस्य बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सदस्य संख्या में निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक का इजाफा होगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने प्रदेश में अब तक एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाये जाने के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 31 मार्च तक सदस्यता के लिये निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकत्र्ताओं को और अधिक उत्साह के साथ लगना होगा। उन्हांेंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी की अपेक्षा के अनुरूप हमें लोकसभा चुनावों में मिलें वोंटो के अनुरूप अपनी सदस्य संख्या में भी इजाफा करनी चाहिए । डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस तरह लोंगो ने जाति पंथ की दीवारे तोड़कर भाजपा को समर्थन दिया। उसी तरह से बूथ स्तर तक यह प्रयास करना चाहिए कि समाज के सभी वर्गो के लोंगो को पार्टी से जुड़े। डाॅ0 बाजपेयी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम कार्यकत्र्ताओं के उत्साह, लगन व संगठन शौली के चलते प्रदेश में न सिर्फ सदस्यता के लक्ष्य की पूर्ति करेंगे वरन् प्रत्येक बूथ तक अपनी पहॅुच बनाकर मिशन 2017 को सफलता की राह आसान करेंगे।
इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री (सगंठन) सुनील बंसल  ने सदस्यता अभियान के संदर्भ  में क्षेत्र स्तर से प्राप्त जानकारियों को विस्तार पूर्वक रखते हुए प्रदेश में सदस्यता अभियान को गतिशील करने के लिए आगे की कार्ययोजना बतायी । उन्होंने बताया  आगामी छह फरवरी से पूर्व सभी मंण्डलों में सदस्यता  अभियान की समीक्षा बैठके हो जायें। साथ ही 8,9,10,  व 11 फरवरी को सदस्यता का विशेष अभियान चलाकर नये लोंगों को पार्टी का सदस्य बनाने का काम होगा। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में सदस्यता की गति कम है या जिन मण्डलों/बूथों में सदस्यता की गति धीमी है वहां विस्तारक भेजकर सदस्यता  अभियान को गतिशील बनाया जायेगा। 13 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य विस्तारकों का प्रशिक्षण होगा। बाद में 20 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य ये विस्तारक विभिन्न जिलों में जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का काम करेंगे। इस दौरान पार्टी के मोर्चो, प्रकोष्ठों को भी सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान में योजनाबद्ध ढ़ग से सक्रिय किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये । बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी , क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख, जिलाध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in