Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने तीन कुलपति नियुक्त किये

Posted on 03 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय, श्री राम नाईक ने आज सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी तथा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के कुलपति नियुक्त किये है।
राज्यपाल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रोफेसर, डाॅ0 यदुनाथ प्रसाद दुबे को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का कुलपति, डाॅ0 पृथ्वीश नाग, कार्यवाहक कुलपति, महात्मा गाॅंधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी को महात्मा गाॅंधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी का कुलपति तथा डाॅ0 एस0एल0 गोस्वामी, निदेशक, नेशनल एकेडमी आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेन्ट, हैदराबाद को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा का कुलपति नियुक्त किया है।
राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कुलपतियों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in