Categorized | लखनऊ.

हिन्दू युवावाहिनी पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग

Posted on 03 February 2015 by admin

योगी आदित्य नाथ की संस्था हिन्दू युवा वाहिनी पुर्वांचल क्षेत्र में आये दिन माहौल खराब कराकर दंगा भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कभी मस्जिद, कभी ताजि़या और कभी मन्दिर व धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर संप्रादायिकता को बढ़ावा दे रही है। अभी वर्तमान में कुषीनगर के कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहिरौली बाजार में युवा वाहिनी के लागों ने माहौल खराब कर रखा है। जिसके कारण वहां के अल्पसंख्यकों को भय मुक्त वातावरण में सांस लेना भारी पड़ रहा है। उलेमा कोन्सिल के अध्यक्ष मौलाना ऐजाज़ अहमद खान रज़्ज़ाक़ी ने कस्बा के विधायक और प्रदेष के मंत्री माननीय ब्रम्हा षंकर त्रिपाठी से भेंठ कर स्थानिय सुरते हाल से अवगत कराया। मंत्री महोदय ने विषवास दिलाया की किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जायेगा। उलेमा कोन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना ऐजाज़ अहमद खान रज़्ज़ाक़ी ने पत्र द्वारा अहिरौली बाजार की स्तिथी  से अवगत कराते हुए प्रदेष सरकार के मुख्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि वे भगवा संस्था युवा वाहिनी पर लगाम कस्ते हुए प्रतिबन्ध लगायें ताकि भविष्य में इस तरह की स्तिथि तनाव पूर्ण ना बन सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in