Categorized | लखनऊ.

बन्द नलकूपों के दोषों को ठीक करके शीघ्र से शीघ्र किसानों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये किसानों को अधिक से अधिक सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये -शिवपाल सिंह यादव

Posted on 03 February 2015 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों को प्रत्येक दशा में सिंचाई हेतु पानी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। सिंचाई मंत्री के निर्देश पर प्रदेश में राजकीय नलकूपों की यांत्रिक दोष से बन्दी को न्यूनतम रखने के सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे है और किसानों को अधिक से अधिक सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
श्री यादव के निर्देश पर बन्द नलकूपों के दोष को ठीक करके शीघ्र से शीघ्र किसानों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में विद्युत दोष के अन्तर्गत ट्रान्सफार्मर दोष से बन्द नलकूप 575, केबिल दोष से बन्द नलकूप 79, कण्डक्टर दोष से बन्द नलकूप 52 एवं अन्य दोष से 105 नलकूप बन्द है। सबसे अधिक विद्युत दोष से नलकूप बंद है।
श्री यादव के निर्देश पर विद्युत दोष से बन्द नलकूपों की समीक्षा, सिंचाई विभाग एवं यू0पी0पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ अधिशासी अभियन्ता के स्तर पर प्रत्येक शनिवार को अधीक्षण अभियन्ता स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे वृहस्पतिवार को तथा मुख्य अभियन्ता स्तर पर प्रत्येक माह के अन्तिम सप्ताह में संयुक्त बैठक की जाती है और आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिये जा रहे हंै।
प्रदेश में लघु डाल नहरों की कुल संख्या 247 है जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाती है। इनमें सिर्फ विद्युत दोष से 09 बन्द है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in