Categorized | लखनऊ.

बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का लखनऊ आगमन

Posted on 30 January 2015 by admin

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में देश की प्रथम ई.गैलरी का उद्‌घाटन दिनांक 29 जनवरी 2015 को लखनऊ अंचल की अर्जुनगंज शाखा में किया जा रहा है। ई.गैलरी का उद्‌घाटनए बैंक ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकए श्रीमती वीण् आरण् अय्यर के कर.कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अर्जुनगंज शाखा का स्थानांतरण नवीन सुसज्जित परिसर में किया जाएगा। साथ ही अर्जुनगंज शाखा को पूर्ण महिला शाखा के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। ई.गैलरी के उद्‌घाटन के समय बैंक ऑफ़ इंडियाए राष्ट्रीय बैंकिंग समूह ;उत्तरद्ध के मुख्य महाप्रबंधकए श्री पवन बजाज एवं  लखनऊ अंचल के आंचलिक प्रबंधकए श्री मृत्युंजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

बैंक ऑफ़ इंडियाए लखनऊ अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री मृत्युंजय कुमार गुप्ता द्वारा इस उपलक्ष्य में यह सूचित किया गया है कि अर्जुनगंज शाखा पूर्ण महिला शाखा के रूप में परिवर्तित की जाने वाली अंचल की दूसरी शाखा है। वर्तमान में अंचल की एलडीए कॉलोनी शाखाए पूर्ण महिला शाखा के रूप में कार्यरत है। साथ ही अर्जुनगंज शाखा में शुभारंभ की जा रही ई.गैलरीए ग्रामीण क्षेत्र में देश की प्रथम ई.गैलरी है।

बैंक ऑफ़ इंडिया का लखनऊ अंचलए 151 शाखाओं के साथ बैंक का सबसे बड़ा अंचल है। लखनऊ अंचल राज्य के 8 जनपदों में विस्तृत हैए जिनमें से लखनऊए बाराबंकी और हरदोई में बैंक ऑफ इंडियाए अग्रणी जिला बैंक की भूमिका निभा रहा है। ग्राहकों की अधिक से अधिक संतुष्टि एवं त्वरित सुविधा प्रदान करने हेतु वर्तमान में लखनऊ अंचल में बैंक के 151 एटीएम कार्यरत हैं। साथ ही लखनऊ अंचल में कुल 10 ई.गैलरी स्थापित हैं। इन ई.गैलरियों में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए चौबिसों घंटे सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। ई.गैलरी में किसी भी समय देशभर में बैंक की किसी भी शाखा के जमा खाते में रकम जमा की जा सकती है एवं जमा रकम की निकासी की जा सकती है। साथ ही ग्राहक किसी भी समय ई.गैलरी में अपने पासबुक को अपडेट कर सकते हैं। यह बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों को सुलभ सुविधा दिलाने की दिशा में एक अत्याधुनिक एवं अनूठा कदम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in