Categorized | लखनऊ.

संघ परिवार द्वारा गांधीवाद पर प्रहार का जवाब कंाग्रेस ने दिया।

Posted on 30 January 2015 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 29 जनवरी को कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक चन्दरनगर गेट से सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने ‘‘गांधी स्मृति पदयात्रा’’ निकाली। 3 किलोमीटर लम्बी इस पदयात्रा में कंाग्रेसजनों द्वारा गीत व नारे लगाये गये। रघुपति राघव राजा राम, दे दी आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें, गांधी जी  का एक था नारा- जात-पात का न हो बंटवारा, धर्मनिरपेक्ष रहे देश हमारा। गांधी हम शर्मिन्दा हैं तेरे कातिल जिन्दा हैं- का नारा लगाते हुए जुलूस चंदरनगर गेट आलमबाग से नटखेड़ा रोड, जय प्रकाश नगर, गीतापल्ली होते हुए पकरी के पुल वी0वी0आई0पी0 रोड पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस गांधी स्मृति पदयात्रा के जुलूस का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने किया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखायी।
पदयात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 निर्मल खत्री ने कहा कि यदि भारत गांधी जी के पथ से विचलित हुआ तो देश बिखर जायेगा। गांधी ने विश्व बन्धुत्व की बात कही परन्तु संघ परिवार भारत को खण्डित करना चाहता है। उन्होने कहा कि आज गांधीजी की सोच को चुनौती दी जा रही है और जो लेाग चुनौती दे रहे हैं उनकी मंशा देश में साम्प्रदायिकता फैलाकर समाज को विखण्डित करने की है। जिसको कंाग्रेसजन सफल नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंुचाकर संघ परिवार एवं इससे जुड़े साम्प्रदायिक संगठनों द्वारा गांधी के विचारों पर किये जा रहे हमले का उचित जवाब देते हुए इस तरह के विघटनकारी संगठनों के कुत्सित विचारों के प्रति जागरूक किया जायेगा।
प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे विश्व में शांतिदूत के रूप में याद किये जाते हैं। उन्होने भारत की एकता व अखण्डता का संदेश दिया। अहिंसात्मक आन्दोलन से भारत को आजाद कराया। ऐसे महापुरूष की हत्या करने वाले को जो संगठन महिमामण्डित करे उसका पूरे समाज  द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए। आश्चर्य इस बात की है कि हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री ऐसे मुद्दो पर चुप्पी साध लेते हैं। बराक ओबामा दो बार भारत आए और दोनों बार उन्होने गांधी जी को विश्व में असमानता व अन्याय से संघर्ष करने वालों का प्रेरक बताया। महात्मा गांधी के आदर्शों पर ही हमारा संविधान आधारित है। शर्म की  बात है कि मोदी सरकार संविधान का स्वरूप बदलना चाहती है।
गांधी स्मृति पदयात्रा संघ परिवार व अन्य कट्टरपंथी संगठनों द्वारा गांधी जी व संविधान पर प्रहार के जवाब में आयोजित किया गया था।
ज्ञातव्य हो कि कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन दो चरणों में की गयी थी। जिसके तहत प्रथम चरण में दिनांक 28जनवरी को क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी 25 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों व वार्ड के नेताओं के नेतृत्व में पदयात्राएं की गयीं।
जुलूस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, श्री बोधलाल शुक्ला एड., श्री मुईद अहमद, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री एस0जी0 परिहार एडवोकेट, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री राकेश मिश्रा, श्री गिरीश मिश्रा श्री अनूप श्रीवास्तव, सभासदगण श्रीमती ममता चैधरी, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री रामस्वरूप वर्मा, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री अजीम सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री जीशान हैदर, श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री शशिकांत तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्री राजशेखर सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री आले उमर, श्री जे0पी0 बाजपेयी, श्री पंकज तिवारी, श्री  प्रदीप सिंह, श्री पिण्टू शुक्ला, सरदार रंजीत सिंह, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती प्रमिला अरोड़ा, श्रीमती अनंता तिवारी, श्री खुर्शीद, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री आशीष भटनागर, श्री विजय बहादुर, श्री विजय श्रीवास्तव, श्री महेश बाल्मीकि, श्रीमती रिजवाना सिद्दीकी, श्रीमती सुशीला शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण सम्मिलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in