Categorized | लखनऊ.

बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का लखनऊ आगमन

Posted on 30 January 2015 by admin

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में देश की प्रथम ई.गैलरी का उद्‌घाटन दिनांक 29 जनवरी 2015 को लखनऊ अंचल की अर्जुनगंज शाखा में किया गया। ई.गैलरी का उद्‌घाटनए बैंक ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकए श्रीमती वीण् आरण् अय्यर के कर.कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अर्जुनगंज शाखा का स्थानांतरण नवीन सुसज्जित परिसर में गया। साथ ही अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदया ने अर्जुनगंज शाखा को पूर्ण महिला शाखा के रूप में स्थापित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरानए बैंक ऑफ़ इंडियाए राष्ट्रीय बैंकिंग समूह ;उत्तरद्ध के मुख्य महाप्रबंधकए श्री पवन बजाज एवं लखनऊ अंचल के आंचलिक प्रबंधकए श्री मृत्युंजय कुमार गुप्ताए अर्जुनगंज शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधकए सुश्री सीमा अरोराए बैंक के स्टाफ सदस्य एवं सम्मानित ग्राहकगण उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकए श्रीमती वीण् आरण् अय्यर ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक के रूप में बैंक ऑफ इंडियाए राष्ट्र को समर्पित अपनी सेवा के 108 साल सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है। वर्ष 1906 में मुंबई में एक कार्यालय एवं 50 लाख रुपये की प्रदत्त पूँजी और 50 कर्मचारियों के साथ शुरू कर बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त वृद्धि दिखाते हुए एक शक्तिशाली संस्था के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक सशक्त उपस्थिति दर्ज की है। वर्तमान में बैंक की राष्ट्रीय स्तर पर 4800 से अधिक शाखाएं एवं 5000 से ऊपर एटीएम हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंक की 56 शाखाएं हैं। 108 वर्षों की अपनी गौरवपूर्ण यात्रा मेंए बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सुदृढ़ कार्यप्रणाली एवं कर्तव्यनिष्ठा के द्वारा ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के उच्च मापदंडों को बनाए रखा है। बैंक ऑफ़ इंडिया देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक हैए जिसका व्यवसाय 9 लाख करोड़ से ऊपर हो चुका है। बैंक अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है। बैंक महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के देश की प्रगति में योगदान को महत्त्वपूर्ण मानता है। इसी तारतम्य में बैंक द्वारा सर्व महिला शाखा की संकल्पना को लागू किया गया। इसी क्रम में लखनऊ अंचल की दूसरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में बैंक की पहली सर्व महिला शाखा का शुभारंभ आज किया गया है। अंत में उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि बैंक के ग्राहक अर्जुनगंज शाखा के नवीनिकृत परिसर तथा ई.गैलरी की सुविधाओं का लाभ लेते हुए बैंकिंग व्यवसाय को आगे बढ़ाने एवं क्षेत्र की प्रगति में योगदान देंते रहेंगे।
बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधकए श्री पवन बजाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बैंकिंग समूह ;उत्तरद्ध में 10 अंचल हैंए जिनमें से लखनऊ अंचल सबसे महत्त्वपूर्ण एवं बैंक का सबसे बड़ा अंचल है। लखनऊ अंचलए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा यह अंचल बैंकिंग क्षेत्र में बैंक की अपेक्षाओं के अनुसार आगे बढ़ रहा है। महोदय ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रथम ई.गैलरी एवं सर्व महिला शाखा के रूप में अर्जुनगंज शाखा को स्थापित करने के संबंध में अंचल एवं शाखा को शुभकामनाएं दीं।

बैंक ऑफ़ इंडियाए लखनऊ अंचल के आंचलिक प्रबंधकए श्री मृत्युंजय कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर अपने उद्‌बोधन में कहा कि अर्जुनगंज शाखा पूर्ण महिला शाखा के रूप में परिवर्तित की जाने वाली अंचल की दूसरी शाखा है। वर्तमान में अंचल की एलडीए कॉलोनी शाखाए पूर्ण महिला शाखा के रूप में कार्यरत है। साथ ही अर्जुनगंज शाखा में शुभारंभ की गईए ई.गैलरीए ग्रामीण क्षेत्र में देश की प्रथम ई.गैलरी है। बैंक ऑफ़ इंडिया का लखनऊ अंचलए 151 शाखाओं के साथ बैंक का सबसे बड़ा अंचल है। लखनऊ अंचल राज्य के 8 जनपदों में विस्तृत हैए जिनमें से लखनऊए बाराबंकी और हरदोई में बैंक ऑफ इंडियाए अग्रणी जिला बैंक की भूमिका निभा रहा है। ग्राहकों की अधिक से अधिक संतुष्टि एवं त्वरित सुविधा प्रदान करने हेतु वर्तमान में लखनऊ अंचल में बैंक के 151 एटीएम कार्यरत हैं। साथ ही लखनऊ अंचल में कुल 10 ई.गैलरी स्थापित हैं। इन ई.गैलरियों में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए चौबिसों घंटे सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। ई.गैलरी में किसी भी समय देशभर में बैंक की किसी भी शाखा के जमा खाते में रकम जमा की जा सकती है एवं जमा रकम की निकासी की जा सकती है। साथ ही ग्राहक किसी भी समय ई.गैलरी में अपने पासबुक को अपडेट कर सकते हैं। यह बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों को सुलभ सुविधा दिलाने की दिशा में एक अत्याधुनिक एवं अनूठा कदम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in