Categorized | लखनऊ.

शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव के उपायों की लगातार निगरानी और समीक्षा अब तक 04 लाख 58 हजार 459 कम्बल वितरित किए गए

Posted on 28 January 2015 by admin

राज्य में शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव सम्बन्धी किए जा रहे उपायों के मद्देनजर अब तक प्रदेश में 04 लाख 58 हजार 459 कम्बल वितरित किए गए हैं एवं 08 हजार 961 से अधिक अलाव जलाए जा रहे हैं। गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए 475 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक कम्बल वितरण एवं अलाव जलाने के लिए 25 करोड़ 05 लाख
38 हजार रुपए का आवंटन जनपदों को किया जा चुका है। शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव सम्बन्धी किए जा रहे उपायों की शासन द्वारा निरन्तर निगरानी और समीक्षा की जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि दैवीय आपदा राहत मद में अतिरिक्त मांग
किए जाने पर राज्य सरकार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जनपदों को धनराशि निर्गत कर उपलब्ध कराई जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in