Categorized | लखनऊ.

विश्वनाथ एकडमी के प्रांगण में 66वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया।

Posted on 28 January 2015 by admin

विश्वनाथ एकडमी के प्रांगण में 66वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गयी। छात्राओं के द्वारा मंच पर देशभक्ति के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति की गयी।
एकडमी के नन्हे-नन्हे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा के द्वारा स्कूल प्रांगण में मौजूद अभिभावकों का मन मोह लिया। विश्वनाथ एकडमी के चेयरमैन श्री मार्कण्डेय तिवारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी तो देश को 1947 मंे ही मिल गयी थी लेकिन पूर्ण रूप से स्वतंत्रता हमे 26 जनवरी 1950 मे मिली जब हमारा अपना बनाया हुआ कानून देश मे लागू किया गया।
विद्यालय के प्रबन्धक सिद्धार्थ तिवारी ने छात्राआंे के द्वारा प्रस्तुत किए गये कार्यक्रमों की खूब सराहना व प्रशंसा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देशवासियों की अनेको अनेक वीर बलिदानो की ही देन है कि आज हम खुले आसमान मंे सांस ले रहे हैं। श्री तिवारी ने छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गये नृत्य व संगीत के लिए उन्हे पुरस्कृत भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in