Categorized | लखनऊ.

भाजपा के डिजिटल सदस्यता अभियान से जुड़ रहा है आम जनमानस

Posted on 27 January 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी मण्डलांे में डिजिटल सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में आम जनमानस ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ के प्रवासी पंकज सिंह राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह तथा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने सदस्यता कैम्पों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सदस्यता कैम्पों में भारी संख्या में लोगों ने 18002662020 पर मिल काॅल करके भाजपा की रीति नीति से जुड़ने का कार्य किया। राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से सदस्यता कैम्पों का आयोजन मण्डल स्तर पर किया गया। महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों ने बाबा पुरवा कल्याण मण्डप, भुइययन देवी मंदिर आदिलनगर, मीना मार्केट इन्दिरानगर, हुसेडिया चैराहा गोमतीनगर, मीना बेकरी राजाजीपुरम, पारा तिराहा राजाजीपुरम, सिद्धनाथ मंदिर नादान महल रोड, नवयुग इंटर कालेज रानीगंज, पं.दीनदयाल स्मृतिका चारबाग, लगड़ा फाटक स्लीपर ग्राउड सदर, गुलाचीन मंदिर विकासनगर, 60 फिटा रोड त्रिवेणीनगर, गायत्री मंदिर कुर्सी रोड, शिव शान्ती मंदिर वीआईपी रोड पर सदस्यता कैम्प लगाये। इस सदस्यता कैम्पों में प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ के प्रवासी पंकज सिंह राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह तथा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने सदस्यता कैम्पों का भ्रमण कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज बोरा के द्वारा उत्तर विधानसभा के अन्तर्गत वार्ड स्तर पर सदस्यता कैम्पों का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने आम जनमानस को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। कैम्पों में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भाजपा से जुड़ने का कार्य किया। अल्पसंख्यक मोर्चे के नगर अध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में सुन्नी इन्टर कालेज नख्खास रोड पर डिजिटल सदस्यता कैम्प लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा से जुड़े। कैम्प के माध्यम से आम जनमानस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। मंहगाई दिन प्रतिदिन घटने से सभी वर्गों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, महामंत्री मुकेश शर्मा, अनुराग मिश्रा अन्नू, उपाध्यक्ष त्रिलोक अधिकारी, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, विवेक सिंह तोमर, विनोद बाजपेयी, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, टिंकू सोनकर, विनोद तिवारी अप्पू, महबूब अली, प्रदीप भाई, जेबा अंसारी, मो. अली, मो. आजाद अली, मो. नईम, इरशाद अली, मो. जुबेर, मो. इकराम, मो. उजेर, बीना गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मौर्या, पृथ्वी गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, श्यामजीत सिंह, राजकुमारी, रीता सिंह, सीता नेगी, मधुबाला त्रिपाठी, मंजू सिंह, सीमा सिंह, उमा मिश्रा, मंजू मिश्रा, नीलम तिवारी, मालती मिश्रा, सुशीला र्मा, विजय लक्ष्मी पाण्डेय, बिन्दू मिश्रा, लवली सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in