Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 27 January 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा इन दिनों दूसरों के अंदेशे में दुबली हुई जा रही है। प्रदेश में भाजपा के नेताओं को अपने घर के हालत पर निगाह डालने की फुर्सत नहीं है किंतु वे समाजवादी सरकार की फिक्र में बेहाल हो रहे हैं। उनके बड़बोलेपन से भाजपा की विश्वसनीयता ही खत्म हो रही है। जमीनी सच से मंुह चुराने का ही नतीजा है कि लोकसभा चुनावों के बाद से भाजपा सभी चुनावों में मंुह की खाती रही है और दिखावे का मोदी मैजिक भी अब काम नहीं कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जनकल्याणकारी जितनी योजनाएं लागू की हैं उनका अन्य राज्य अनुसरण करने को बाध्य हो रहे हेैं। किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों के अलावा समाज के सभी वर्गो के हित में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कदम उठाये हैं। कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के अतिरिक्त वे उद्योग और अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रहे हैं। पूंजी निवेश के लिए देशी-विदेशी उद्यमी भी रूचि ले रहे हैं।
विडम्बना है कि विपक्ष में बैठी प्रदेश भाजपा को समाजवादी सरकार की उपलब्धियाॅ दिखाई नहीं दे रही है। खुद भाजपा के केन्द्रीय गृह मंत्री यहाॅ की पुलिस कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हैं और भाजपा के प्रवक्ता कानून व्यवस्था बिगड़ने का रोना रोने लगते हैं। कई केन्द्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में किए गये कामों की प्रशंसा करते हैं और भाजपा प्रवक्ता योजनाओं के प्रति लापरवाही की शिकायत करते हैं। ऐसा लगता है कि पार्टी के प्रदेश नेता अपने ही केन्द्रीय नेताओं को या तो झूठा साबित करना चाहते हैं अथवा वे उन्हें समाजवादी पार्टी का समर्थक मानने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश आज परिवर्तन के नए दौर से गुजर रहा है। श्री मुलायम सिंह यादव ने इस प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा था। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस स्वप्न को पूरा करने की दिशा में अथक श्रम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश को नई नीतियां और विकास का नया एजेन्डा दिया है। उनके कार्यकाल मंे जनधन की लूट और भ्रष्टाचार पर कठोर अंकुश लगा है। प्रदेश दिन प्रतिदिन प्रगति और खुशहाली की ओर अग्रसर है। इसका एक प्रमाण यह भी है कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में प्रतिव्यक्ति निर्बल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2013-14 में 36250 रूपये आंकी गयी है जो विगत वर्ष की तुलना में 8Û3 प्रतिशत अधिक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in