Categorized | लखनऊ.

आजम ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दिली मुबारकबाद

Posted on 27 January 2015 by admin

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दिली मुबारकबाद देते हुए उनके प्रति अपनी शुभकामनायें व्यक्त की हैं।
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने सन्देश में श्री आजम खां ने कहा कि 66वें गणतंत्र दिवस के मुबारक मौके पर हम सब को इस बात पर संजीदगी से विचार करना होगा  कि किस तरह से हम अपनी कौमी एकता और पारस्परिक प्रेम, सदभाव एवं भाईचारे के बंधनों को न सिर्फ बनाये रखें, बल्कि उन्हें और मजबूत करें। आज देश में मजहबी भेदभाव का जो उन्माद फैलाया जा रहा वह सभी देशवासियों के लिए खतरनाक है। इन तत्वों द्वारा फैलाये जा रहे जहर से समाज तो विघटित होगा, साथ ही विकास की गति भी अवरुद्ध होगी। गुमराह करने वाले इन तत्वों से हम सभी को सावधान रहना होगा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि इन अलगाववादी ताकतों के नापाक इरादों को किसी भी सूरत में कामयाब न होने दें। हमें आज के दिन यह भी दृढ़ निश्चय करना होगा कि हम अपने देश और प्रदेश को ईमानदारी, कड़ी मेहनत और लगन से तरक्की की नयी उचाईयों तक ले जाएँ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in