Categorized | लखनऊ.

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज प्रातः उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सेवादल द्वारा ध्वजवंदन से हुई।

Posted on 27 January 2015 by admin

प्रदेश कंाग्रेस के इंचार्ज प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों की तादात में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए बेहद खुशी का दिन है, आज के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। उन्होने ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि अनगिनत अमर शहीदों की कुर्बानियों से हमारे देश को आजादी मिली। हमारे देश में ऐसा संविधान बना जिसमें देश में रहने वाले सभी वर्ग, समाज, जाति तथा भेदभावरहित समतामूलक समाज के निर्माण की व्यवस्था की गयी। उन्होने कहा कि कांग्रेसजनों के लिए आज का दिन और भी खुशी का दिन है क्योंकि हमारे कांग्रेस पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में तिरंगे झण्डे के तले आजादी की लड़ाई लड़ी गयी थी। हमारे संविधान ने लोकतांत्रिक, समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण हेतु आजादी के आंदोलन के मूल्यों एवं विरासत को संजोए रखा है। इन्हीं आदर्शों पर चलकर आज भारत विश्व समुदाय के समक्ष सीना तानकर खड़ा है। हम न सिर्फ परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बने हैं बल्कि एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं। श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में समय-समय पर कुछ साम्प्रदायिक, फासिस्टवादी और जातिवादी ताकतें समाज को तोड़ने का दुष्चक्र रचती रहती हैं, ऐसे में हम सभी कंाग्रेसजनों का दायित्व है कि हम समाज को एकजुट बनाये रखने तथा देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें एवं साम्प्रदायिक ताकतों का डटकर मुकाबला करें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, सुश्री अनुसुइया शर्मा, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी श्रीमती बीना दुग्गल, सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री सत्यदेव सिंह, डा0 सतीश राय, श्री रामकृष्ण पूर्व आईएएस, डा0 जियाराम वर्मा, श्री अशोक सिंह, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री विजय बहादुर, श्री शिव पाण्डेय, डा0 विनोद चन्द्रा, श्रीमती शैल सिंह, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू, श्री रमेश मिश्रा, श्री इरशाद अली, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, चै0 अखिलेश सिंह, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नवाब कम्बर कैसर, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री कमाल याकूब, श्री कोनैन हुसैन, श्री जयपाल सिंह एड., श्री अरशी रजा, श्रीमती तरूश्री, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सुधा सिंह, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री एस0जे0एस0 मक्कड़, श्री श्यामनरायन तिवारी, श्री राजेश सिंह, श्री राजीव बख्शी, श्री परवीन खान, सुश्री शाबरा खातून, श्रीमती अनंता तिवारी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती आयशा खान, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री बद्री प्रसाद अग्निहोत्री, श्री डी0आर0 सिंह, श्री के0के0 शुक्ला, श्रीमती राधा पाण्डेय, श्री नासिर खान सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in