Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 24 जनवरी, 2015 को दलितों, शोषितों एवं समाज के कमजोर वर्गो के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 94वीं जयन्ती समाज के विभिन्न वर्गो द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

Posted on 27 January 2015 by admin

आज दिनांक 24 जनवरी, 2015 को दलितों, शोषितों एवं समाज के कमजोर वर्गो के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 94वीं जयन्ती समाज के विभिन्न वर्गो द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।
इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर सविता सेवा संगठन द्वारा परिवर्तन चैक से चलकर कर्पूरी ठाकुर पार्क, एच पार्क महानगर, लखनऊ तक वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहन सम्मलित हुये। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कर्पूरी ठाकुर पार्क पार्क, सेक्टर-एच, महानगर में संगठन द्वारा किया गया जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की विशाल प्रतिमा पर समाज के गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद एवं सपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश उत्तम, लोहिया वाहिनी सपा के राष्ट्रीय सचिव, सदस्य एससी/ एसटी आयोग उ0प्र0 एवं सविता समाज युवा संस्थान के प्रदेश संयोजक श्री संजय सविता विद्यार्थी, सपा प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी, विहार से आये पूर्व रेल सलाहकार श्री अफरोज खान सलमानी, प्रदेश अध्यक्ष कलाकार एण्ड साउंड एसोसियेशन श्री एस0 प्रिंस मैस्सी सहित एवं समाज के कई गणमान्य लोगों द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शो पर चलने का प्रण किया गया।
कर्पूरी ठाकुर सविता सेवा संगठन अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह संतोष एवं समाज के प्रखर वक्ता श्री राजू नन्द, विजय वर्मा मोनू ने कर्पूरी ठाकुर फामूले के आधार पर अति पिछडे वर्ग को प्रथक आरक्षण की मांग पूरजोर तरीके से उठाते हुये प्रदेश सरकार से इसे लागू करानें की मांग की।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष़्ा श्री अनूप वर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी केे आचरण को हम युवाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है, तभी समाज उन्नति-पथ पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में श्री राम विनय शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
सर्व श्री भानू प्रताप सिंह, प्रहलाद नारायन नन्द, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश, हरिशंकर नन्द, वैद्यनाथ, शिवाकान्त शर्मा, दिनेश शर्मा, समाजसेवी अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रभात कुमार, अनिल सविता, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, महेश शर्मा, संतोष शर्मा, डा0 रामजी, समसेर सिंह, राम गोपाल, नीरज शर्मा, अवधेश शर्मा, विमल शर्मा, रमेश शर्मा एवं श्रीमती जया देवी सहित काफी संख्या में महिलायें एवं बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in