एस.एफ.आई ने जुलूस निकाल नेता जी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

Posted on 24 January 2015 by admin

छात्र संगठन स्टूडेण्ट्स फेडरेशन आॅफ इण्डिया ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जयन्ती पर शहर के अन्दर जुलूस निकालकर दुर्गा मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला कार्यालय पर संगोष्ठी की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने की।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के सेना नायक सुभाष चन्द्र बोस ऐसे क्रातिकांरी थे जो देश विदेश दोनों जगह रहकर देश सेवा और क्रांति की अलख जगाई और उन्होंने देश हित की सर्वोपरि मानते हुए अपनी पढ़ाई लिखाई नौकरी सब कुछ त्याग कर आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से योगदान दिया। लेकिन आज हमारे संघ के सत्ताधारी ऐसे शहीदों के द्वारा दिये गये बलिदान को भुलाकर देश के अन्दर हिन्दू मुस्लिम आदि जातियों में बांटने का काम कर रहे है। हमें जरूरत है शिक्षा बेरोजगार व गरीबी के खिलाफ लड़ने की हम लोग नेता सुभाष बोस के द्वारा देखे गये सपनों को उनकी मंजिल तक जरूर पहुंचायेगे। इसीक्रम में जिला सचिव प्रशान्त द्विवेदी ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जो एक नारा देते थे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इस नारे को पूरे देश के अन्दर हमारा छात्र संगठन एसएफआई अभी भी जलाये रखा है और जैसा कि हमारे क्रांतिकारियों ने सोचा था वैसा हमारा देश हो जायेगा और सभी अमन चमन से अपनी जिन्दगी गुजारेगें लेकिन आज हम देख रहे है कि हमारे लोगों द्वारा शोषण किया जा रहा है। इसीक्रम में जिला संयुक्त सचिव देवीलाल ने कहा कि हम सभी छात्र नवजवानों को जाति-पाति हम भेदभाव से ऊॅचे उठकर शिक्षा रोजगार के अपनी आवाज को बुलन्द करने की जरूरत है। ताकि हम क्रांतिकारियों के सपनों को उनके मंजिल तक पहुंचायेगें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, संयुक्त सचिव सत्यम शुक्ला, जिला कमेटी के सद्स्य संदीप यादव, स्नेहपाल, आलोक रावत, नीरज अग्रहरि, संतोष यादव, अनुराग सिंह, विजय कुमार, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in