शिद्दत से याद किये गये नेता जी सुभाष चन्द्र बोस नगर में निकली प्रभात फेरी

Posted on 24 January 2015 by admin

घर सुलतानपुर संस्थान के तत्वाधान में सुभाष मार्केट स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर संस्थान के अध्यक्ष अमित मिश्र ने फूल व माला अर्पित किया गया।
संस्थान के कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को साफ सुथरा कर इस पार्क का सौन्र्दयीकरण किया। संस्था के उपाध्यक्ष शिशिर मिश्र व कोषाध्यक्ष सुधाकर मिश्र व समस्त कार्यकर्ताओं को वचन दिलाया की नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पन्द्रह फीट की एक भव्य प्रतिमा की स्थापना करने हेतु नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया जायेगा व जिलाधिकारी सुलतानपुर से संस्थान के कार्यकर्ता मुलाकात कर इसकी मांग करेगें। इस मौके पर विहिप के उपाध्यक्ष पवन मिश्र, अमन श्रीवास्तव, पुनीत शुक्ला, प्रीतम शुक्ला, ज्ञानेन्द्र, मिन्टू, पंकज, मोहित, मयंक सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शहीद स्मारक सेवा समिति सुलतानपुर के तत्वाधान में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती स्थानीय सुभाष मार्केट सुलतानपुर में सुबह 9 बजे नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनायी गयी। वहीं संस्था के अध्यक्ष करतार केशव यादव द्वारा पूरे बुहदार तिवारी का पुरवा ढखवा एवं लोलेपुर के दस पात्रों के बीच कम्बल वितरण किया गया। सहयोगी बलबीर सिंह, बद्री गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।  वक्ताओं में माबूद अहमद, राजमणि दूबे, राम रतन गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
इसीक्रम में आजाद समाज सेवा समिति ने भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर आजाद समाज सेवा समिति द्वारा नगर में प्रभातफेरी निकालकर नेता जी सहित समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सुभाष मार्केट स्थित सुभाष बोस की प्रतिमा के समय गोष्ठी की गई। समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस युवाओं के लिये प्रेरणस्रोत है। इस मौके पर डाॅ. आशीष द्विवेदी, डाॅ. आशुतोष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, निजाम खान प्रवक्ता, दिलीप निषाद, मनोज सिंह, सौरभ गुप्ता, अशोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in