शिक्षक बन भारतीय संस्कृति को मजबूत रखना चाहते थे नेताजी

Posted on 24 January 2015 by admin

सरस्वती विद्या मन्दिर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को सैल्यूट कर नमन किया
सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्द नगर के अध्यक्ष कृपा शंकर द्विवेदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर आज युवाओं को संकल्प लेने का दिन है। छात्र-छात्रा संकल्प ले कि वह ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति सहित तमाम क्षेत्रों में कुशलता हासिल कर भारत माता को अखण्ड बनायेंगे। नेताजी के सतत् संघर्षशीलता से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने सैल्यूट कर नेताजी को नमन किया।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 118वीं जयन्ती पर आज वन्दना सभा में आयोजित कार्यक्रम में श्री द्विवेदी ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए यह हर्ष की बात है है नेता जी सुभाष चन्द्र बोस उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद शिक्षक बनना चाहते थे क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास था कि भारत को नुकशान पहुंचाने के लिए भारतीय संस्कृति को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने सत्त प्रयास से इतनी कम उम्र में ऐसा मुकाम हासिल किया कि आज पूरा देश उन्हें आदर और गर्व से याद कर रहा है। आज नेताजी होते तो देश की दशा और दिशा कुछ और होती।
प्रधानाचार्य डाॅ. लालता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते है जो समय के साथ चलते है किन्तु कुछ ऐसे होते हैं जिनके साथ समय चलता है और कुछ ऐसे जो समय से आगे चलते है। नेताजी सुभाष चन्द्र ऐसे ही थे जो समय से काफी आगे चलते रहे। यही कारण है कि उन्होंने अपने कम समय में भी गांधी जी के बाद सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने नेताजी शब्द को सार्थक किया। इसके पहले छात्रा निधि पाण्डेय ने कहा कि नेता जी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी थे। उनके लिए ‘कर्मवीर के आगे हर पत्थर साधक बनता है दीवारें दिशा बनाती है जब मानव आगे बढ़ता है’ कहना सही होगा। छात्र संसद के प्रधानमंत्री छात्र अभय सिंह ने भी सम्बोधित किया। छात्रों ने देशगीत भी प्रस्तुत किया। संचालन वरिष्ठ आचार्य राज नारायण शर्मा एवं बालिका भारती की प्रधानमंत्री निष्ठा चतुर्वेदी ने किया। इसी तरह बढ़ैयाबीर स्थित लल्ली देवी किण्डर गार्डेन स्कूल में नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर षिक्षकों व छात्रों ने  नेता जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की तथा उनके जीवन पर प्रकाष डाला गया गभडि़या स्थित बेबी किण्डरगार्डेन जू0 हाई स्कूल में प्रधानाचार्या उमा श्रीवास्तव ने अपने सहयोगी षिक्षकों  के साथ नेता जी का जन्म दिन बड़ी धूम-धाम से मनाया। नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नता जी के बताये गये रास्ते पर चलने की षिक्षा दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in