सीतापुर नेत्र चिकित्सालय को संचालित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक

Posted on 24 January 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में सुन्दर देवी नेत्र चिकित्सालय सीतापुर सुलतानपुर को संचालित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जानकारी दी गयी कि चिकित्सक न होने के कारण चिकित्सालय 2010 से बन्द है। वर्तमान में चिकित्सालय भवन भी जर्जर स्थिति में है। डी0एम0 ने भवन की मरम्मत हेतु इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सदस्यों द्वारा बहुमूल्य सुझाव दिये गये। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी ने किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, सी0एम0ओ0 डा0 के0बी0सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, व सदस्यगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in