कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे है- सी0डी0ओ0

Posted on 24 January 2015 by admin

सी0डी0ओ0 श्रीकान्त मिश्र ने कहा कि राज्य पोषण मिशन द्वारा स्वास्थ्य, बाल विकास, तथा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को ध्यान में रख कर पोषण के प्रभावी हस्तक्षेपों द्वारा 4 लक्षित समूहों 1- गर्भवती महिलायें, 2- नवजात शिशु (जन्म से 28 दिन), 3- दो वर्ष तक के बच्चें, 4- किशोरी बालिकायें पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन लक्षित समूहों के लाभार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित पोषण से सम्बन्धित कार्यक्रमों का संघन अनुश्रवण सुनिश्चित किया जायेगा। सी0डी0ओ0 आज कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी तथा उनके द्वारा जिले की दो-दो ग्राम सभायें गोद ली गयी है। इसीप्रकार जिले के 73 अधिकारियों को भी दो-दो गांव गोद लेने हेतु गांव आंवटित किये गये है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सम्बन्धित गांव का भ्रमण करके दिये गये चेक बिन्दु पर अपनी रिपोर्ट दें तथा उन्हें जो कमियां मिले उसे भी उल्लिखित करें। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0बी0सिंह ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in