साम्राज्यवाद का विरोध करेंगे बामपंथी दलों के कार्यकर्ता

Posted on 24 January 2015 by admin

साम्राज्यवादी सरगना अमेरिकी के राष्ट्रपति बराक ओबामा वापस जाओं के नारे के बुलन्द करने के लिए बामपंथी दलों के कार्यकर्ता 24 जनवरी 15 को 12 बजे दिन में शहर के तिकोनिया पार्क में इकट्ठा होगें और सभा करके साम्राज्यवाद का विरोध करेंगे और शहर में एक जुलूस निकालकर पूंजीवाद-साम्राज्यवाद-मुर्दाबाद तथा बराक ओबामा वापस जाओं के नारे लगायेंगे। उक्त आशय की जानकारी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव काॅमरेड जगन्नाथ वर्मा, सी.पी.आई. के जिला सचिव कामरेड शारदा प्रसाद पाण्डेय, सी.पी.आई.एम. के जिला सचिव काॅमरेड नरोत्तम शुक्ल ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उक्त नेताओं ने कहा है कि अमेरिकी साम्राज्यवाद की बर्बरता पूरी दुनिया में छायी है जिसका विरोध आजादी प्रसन्द दुनियाभर के लोगों को करना चाहिए। भारत की छः बामपंथी पार्टियां एसयूसीआई, सीपीआई, सीपीआईएम, आॅल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक, आरएसपीआई तथा सीपीआई एमएल, लिबरेशन संयुक्त रूप से साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ रही है और पूरे देश में 24 जनवरी 15 को बराक ओबामा के खिलाफ रैली प्रदर्शन कर ओबामा गो बैक का नारा बुलन्द करेगें। उक्त नेताओं ने जिले की जनता से अपील किया है कि कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने देश की साम्राज्यवाद विरोधी भावना का इजहार करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in