शपथ पत्र भरवाकर जागरूकता फैलायेगा जनवादी नवजवान सभा

Posted on 24 January 2015 by admin

भारत की जनवादी नवजवान सभा ने जिला कार्यालय पर ‘‘घृणा और नफरत की राजनीति के खिलाफ एक हो’’ कार्यक्रम को लेकर एक बैठक किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला सचिव शशांक पाण्डेय ने कहा कि घृणा और नफरत की राजनीति के खिलाफ एक हो, के संकल्प के साथ भारत की जनवादी नवजवान सभा के राष्ट्रीय आहवान पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह पखवारा महात्मा गाॅधी के शहादत दिवस 30 जनवरी तक नवजवानों के बीच में शपथ पत्र भरवाकर जागरूकता फैलाने का काम किया जायेगा। आज तिस तरह से भगवा बिग्रेड देश में घृणा और नफरत की राजनीति कर रही है। इसके लिए राष्ट्रीय आहवान पर सुलतानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में नवजवानों से देश की एकता-आपसी भाई-चारे के लिए नेताजी के जन्म दिवस से एक शपथ पत्र भरवाकर गाॅधी जी के शहादत दिवस तक लगातार पखवारा चलाया जायेगा। बैठक में उत्कर्ष शुक्ला, विनोद पाण्डेय, अजय वर्मा, विवेक विक्रम सिंह, नजर अहमद, श्याम विशाल तिवारी समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in