राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ

Posted on 24 January 2015 by admin

उपजिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने समस्त प्राचार्य स्नातक / स्नातकोत्तर महाविद्यालय/तकनीकी शिक्षण संस्थान एवं समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन पूरे उत्साह के साथ वर्ष 2011 से किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि दिनांक 24 तथा 25 जनवरी 2015 को सार्वजनिक अवकाश है। उक्त तिथियों में सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में राज्य सरकार के अधीनस्थ समस्त कार्यालयों में की जाने वाली मतदाता शपथ का आयोजन और शिक्षण संस्थाओं में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल/कालेजों में स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन, गीत प्रतियोगिता, स्क्टिस प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2015 (शुक्रवार) को करा लिया जाय। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2015 को ही सम्पन्न किये जायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in