Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री

Posted on 24 January 2015 by admin

press-5x12-cm-photo-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इसके मद्देनजर कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। खेलों के लिए संरचनागत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज यहां गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज के ध्यान चन्द स्टेडियम में हाॅकी इण्डिया लीग के तहत उत्तर प्रदेश विजार्ड्स और दिल्ली वेबराइडर्स के बीच हुए मैच के अवसर मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने मैच के प्रथम हाफ का आनन्द लिया तथा मैच से पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय भी प्राप्त किया।
श्री यादव ने कहा कि हाॅकी देश का राष्ट्रीय खेल है। भारतीय हाॅकी का शानदार इतिहास रहा है। समय के साथ कई खेलों के स्वरूप में बदलाव आया है। हाॅकी में भी बदलाव आया है। इण्डिया हाॅकी लीग से खिलाडि़यों को बेहतर और ज्यादा मौके मिल रहे हैं। इसमें अन्य देशों के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों के खेलने से स्थानीय खिलाडि़यों को अपने खेल को निखारने का मौका मिल रहा है। इससे हाॅकी की लोकप्रियता में वृद्धि भी हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारतीय हाॅकी टीम को अनेक होनहार खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया मंे देश व प्रदेश का नाम रौशन किया है। यहां तक कि हाॅकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द भी उत्तर प्रदेश के ही थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाने लगी हैं। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सहारा इण्डिया परिवार के सदस्य, हाॅकी इण्डिया लीग के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

press-8x6-1-cm-photo-2

press-8x6-cm-photo-3

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in