Categorized | लखनऊ.

नेता जी की जयंती पर अखिल भारतीय लोधी राजपूूत युवा मण्डल ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

Posted on 24 January 2015 by admin

नेता जी की जयंती पर अखिल भारतीय लोधी राजपूूत युवा मण्डल ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन
अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्डल ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पश्चिमपुरी स्थित जिला कार्यालय मनाई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अ.भा.लोधी राजपूत युवा मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द राजपूत रहे।
विचार गोष्ठी का शुभारंभ आनन्द राजपूत ने नेता जी के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित किया।
उन्होंने कहा कि देश के आज हर युवा की सोच नेताजी जैसी होनी चाहिए। उन्होंने जयहिन्द का नारा देकर एक अखण्ड भारत की स्थापना की थी। उनके उस सपने का वर्तमान में देश के प्रत्येक युवा को पूर्ण करने की जिम्मेदारी लेनी होगी, देश का युवा आज विश्व का भाग्यविधाता बनने की कावलियत रखता है। उन्होंने अपील की, कि लोधी समाज आदी रोटी खाये पर अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाये, जिससे कि भविष्य में वे देश व समाज की भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकेें।
आनन्द राजपूत ने आगरा में हाईकोर्ट की खण्डपीठ की स्थापना समर्थन किया, उन्होंने कहा कि लोधी समाज का हर युवा खण्डपीठ के इस आंदोलन में आगरा के अधिवक्ताओं के साथ है, सड़क पर अ.भा. लोधी राजपूत युवा मण्डल का कार्यकर्ता अधिवक्ताओं के साथ आगरा व आस-पास के जनपदों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगा।
सत्येन्द्र लोधी ने कहा कि लोधी समाज का हर युवा समाजिक बुराईयों को छोड़ नेता जी के बनाये हुए आर्दशों का अनुरशण करेगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता रामदास वर्मा व संचालन डाॅ. सुनील राजपूत ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से नरेश भाई, मानसिंह, मोरध्वज, दीपक लोधी, पप्पू काका, वेदपाल, अचल सिंह, झम्मन सिंह, राजू, संजीव लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in