गणतंत्र दिवस 2015. फ्लाई पास्ट के लिए भारतीय वायु सेना की अपील

Posted on 23 January 2015 by admin

गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायु सेना के विमान 60 से 500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। पक्षिओं से उड़ानों की सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय वायु सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वो 26 जनवरी तक अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें। खुले में खाने की चीजेंए कूड़ाए मृत पशु आदि ना फेंके।

नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया है कि यदि वह अपने आस.पास कोई मृत पशु.पक्षी को देखते हैं तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी वायु सेना यूनिट या पुलिस स्टेशन को दें।

उड़ानों के मार्ग में संवेदनशील क्षेत्र हैं दृ पालमए नजफगढ़ नालाए तिहाड़ जेलए युद्ध स्मारक और राष्ट्रपति भवन से सटे इलाके।

दरअसल कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले विमानों के लिए पक्षी बड़ा खतरा होते हैं। खुले में खाने.पीने की चीजें या मांस आदि दिखने पर पक्षी बड़ी संख्या में उसके आसपास मंडराने लगते हैं। ऐसी स्थिति ना पैदा होए इसके लिए भारतीय वायु सेना ने लोगों से खुले में कूड़ा और खाने.पाने की चीजें ना फेंकने की अपील की है। साथ ही आसपास किसी मृत पशु के नजर आने पर तुरंत वायु सेना यूनिट या पुलिस स्टेशन को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in