Categorized | लखनऊ.

राजभवन में इलाहाबाद संग्रहालय की बैठक सम्पन्न

Posted on 23 January 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री राम नाईक की अध्यक्षता में राजभवन में इलाहाबाद संग्रहालय समिति तथा उसकी कार्यकारिणी समिति की बैठक का आज आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राज्यपाल इलाहाबाद संग्रहालय के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
राज्यपाल ने बैठक में कहा कि इलाहाबाद संग्रहालय की अपनी पहचान है और उसे और स्तरीय बनाये जाने की जरूरत है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित हों। नियमित रूप से बैठक का आयोजन किया जाय औैर निरन्तर समीक्षा होती रहे जिससे यह जानकारी हो सके कि पूर्व में लिये गये निर्णयों का कितना क्रियान्वयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संग्राहालय को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिये विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाये।
श्री नाईक ने कहा कि संग्रहालय से संबंधित न्यायालय में लम्बित वाद के शीघ्र निपटारे के लिये उचित पैरवी की जाये। संग्रहालय में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए उन्होंने कहा कि संविदा के आधार एवं विधिक नियम के अनुसार ही कार्यवाही की जाये। निविदा प्रकाशन के संबंध में सी0वी0सी0 के नियम एवं दिशा-निर्देश के अनुसार ही कारवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व बैठक के कार्यवृत्त को अनुमोदित भी किया गया। बैठक में राज्यपाल की प्रमुख सचिव, सुश्री जुथिका पाटणकर, संग्रहालय के निदेशक, श्री राजेश पुरोहित, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक, श्री दीपक आशीष कौल, प्राकृतिक इतिहास, भारत सरकार की वैज्ञानिक, श्रीमती नाज रिजवी, वी0एम0एच0 कोलकाता के पूर्व निदेशक, डा0 सी0 पाण्डा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शबाहत हुसैन तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in