Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि

Posted on 22 January 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वे चुनौती दे सकते हैं कि जितना अच्छा काम उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने किया है, उतना किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं और खासकर नौजवानों का पिछले 5 वर्ष का संघर्ष कामयाब हुआ और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनी।  अब सन् 2017 में फिर चुनाव होने है। उसके लिए उतना ही जोश होना चाहिए जितना 2012 ई में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए लड़े थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि नेताजी पार्टी मुख्यालय में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि हम समाजवादी डा0 लोहिया के जमाने से नारा लगाते थे “रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा पढ़ाई मुफ्ती हो।“ समाजवादी पार्टी ने इस वायदे को निभाया है। सरकार ने गम्भीर बीमारियों जैसे लीवर, किडनी, दिल, कैंसर के मरीजों के इलाज का भी सारा खर्च देने का इंतजाम किया है। इन बीमारियों का इलाज काफी मंहगा है। किसानों को मुफ्त सिंचाई, 50 हजार तक कर्ज माफी और उनकी बंधक जमीन की नीलामी पर रोक की भी व्यवस्था की है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के संघर्ष में नौजवानों और महिलाओं की विशेष भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से चूंकि पहली बार बहुमत की सरकार बनी है इसलिए हमें अपनी छवि के बारे में सतर्क रहना होगा। सरकार के अच्छे कामों की चर्चा गांव-चैपाल में होनी चाहिए। जनता ने जो भरोसा किया है उसे टूटने नहीं देना चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी नेता तथा पूर्व मंत्री श्री अनंतराम जायसवाल के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर प्रार्थना की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in